बॉलीवुड

अनिल कपूर की बेटी की प्राइवेट तस्वीरें हुई लीक, इस शख्स संग बेड पर लेटी दिखी

अनिल कपूर को बॉलीवुड का एवरग्रीन सुपरस्टार भी कहा जाता है। वे 65 साल के हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी काफी यंग लगते हैं। 20 अगस्त को अनिल कपूर नाना भी बन गए। उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के बेटे को जन्म दिया। इस गुड न्यूज से कपूर खानदान में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। हर जगह सोनम कपूर के चर्चे हो रहे हैं। इस बीच हम आपको सोनम की छोटी बहन रिया कपूर की कुछ प्राइवेट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

अनिल कपूर की बेटी की निजी तस्वीरें आई सामने

रिया कपूर उम्र में सोनम से छोटी है। उन्होंने पिता और बहन की तरह फिल्मों में अभिनय का रास्ता नहीं चुना। हालांकि वह बतौर फिल्म प्रोड्यूसर काम करना पसंद करती हैं। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति करण बुलानी संग निजी पलों को सबके साथ साझा कर दिया।



दरअसल रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग बेडरूम की कुछ निजी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में पति और पत्नी बेड पर रोमांटिक पलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। आपको जान हैरानी होगी कि ये तस्वीरें दोनों की शादी होने से पहले की हैं। तब इनकी सिर्फ सगाई ही हुई थी। रिया के हाथ में सगाई की डायमंड रिंग भी देखी जा सकती है।

शादी की पहली सालगिरह पर पति को किया विश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


इन तस्वीरों को रिया ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर साझा किया है। दोनों 14 अगस्त 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी को एक साल पूरे होने पर रिया ने पति को खास अंदाज में विश किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “मेरे पति को फर्स्ट मैरिज एनिवर्सी की बधाईयां। यह हमारी सगाई के बाद वाली रात की फोटोज हैं। इसमें हमारी रिलेशनशिप साफ दिखाई दे रही है। सिर्फ तुम और मैं और फिर चाहे जो भी सिच्यूएशन हो। मझे बस यही चाहिए। मैं हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी। 3 साल पूरे 113 और साथ रहना है।”

शादी के 4 साल बाद मां बनी सोनम

बता दें कि रिया और करण एक दूसरे को काफी सालों से जानते थे। दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के रूप में रह रहे थे। लेकिन अब पति और पत्नी बन चुके हैं। रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर की बात करें तो उन्होंने 2018 में आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद सोनम को मां बनने का सुख मिला है। उनकी बहन रिया मौसी बन गई है। सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। अब जल्द रिया भी घर में बच्चे का नंबर लगा सकती है।

Back to top button