बॉलीवुड

जब 2 गर्भपात झेल चुकी है काजोल, फिर ऐसे भरी सूनी कोख, सहना पड़ा था बहुत कुछ

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी रचाई थी। इस शादी को लगभग 23 साल हो चुके हैं। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हुए। अजय और काजोल अपने इन दोनों बच्चों के साथ एक सुखद जीवन बिता रहे हैं। दोनों के लिए ये बच्चे बेहद खास हैं। दरअसल इन दो बच्चों को जन्म देने से पहले काजोल का दो बार गर्भपात हो चुका है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।

दरअसल ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से बातचीत के दौरान काजोल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोले। उन्होंने न सिर्फ अपनी और अजय की लव स्टोरी सुनाई, बल्कि ये भी बताया कि कैसे शादी के बाद उन्हें दो बार गर्भपात से गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं काजोल के अनुसार जब उन्होंने अजय से शादी की बात पापा को बताई थी तो उन्होंने कई दिनों तक उनसे बातचीत नहीं की थी। तो चलिए काजोल का यह दुखड़ा और विस्तार से जानते हैं।

अजय से मुलाकात और शादी

काजोल ने बताया कि वह अजय देवगन से फिल्म ‘हचलच’ के सेट पर मिली थी। दोनों के बीच कब प्यार हो गया किसी को पता ही नहीं चला। पहली मुलाकात में काजोल को अजय बड़े ही नकचढ़े लगे थे। क्योंकि तब वे ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे। वहीं काजोल बड़ी बातूनी थी। खैर दोनों बाद में एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। दोनों को प्यार हो गया। शादी तक बात भी पहुंच गई।

लेकिन दिलचस्प बात ये थी कि दोनों में से किसी ने भी कभी किसी को प्रपोज नहीं किया। क्योंकि ये उनके लिए जाहीर सी बात थी कि वे एक दूसरे को चाहते हैं। काजोल के अनुसार जब उन्होंने अपने घर अजय से शादी की बात छेड़ी तो उनके पिता ने उनसे चार दिन तक बात नहीं की थी। अजय और काजोल अपनी शादी को निजी रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मीडिया को गलत वेडिंग वेन्यू  बताकर बेवकूफ बना दिया था।

दो बार हुआ गर्भपात

2001 में काजोल की ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म रिलीज हुई। ये फिल्म सुपरहिट गई। लेकिन काजोल इसका जश्न नहीं मना पाई। क्योंकि उस दौरान उनका गर्भपात हो गया था। वह तब फैमिली प्लानिंग कर रही थी। उनकी फिल्म थिएटर में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन वह गर्भपात की वजह से अस्पताल में थी। वह उनके लिए बेहद कठिन समय था।

पहले गर्भपात के बाद काजोल का दूसरा गर्भपात भी हुआ। लेकिन फिर भगवान के आशीर्वाद से काजोल ने 2003 में बेटी न्यासा को जन्म दिया। वहीं साल 2010 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे युग को पैदा किया। इसके बाद काजोल की सूनी गोद फिर से भर गई। और सभी हंसी खुशी जीवन बिताने लगे।

काजोल और अजय की फिल्में

ajay devgn and kajol

काजोल और अजय एक साथ कई फिल्मों में नजर आए। इसमें ‘हलचल’, ‘इश्क’, ‘दिल क्या करे’, ‘राजू चाचा’, ‘यू मी और हम’ और 2020 में रिलीज हुई ‘तान्हाजी’ शामिल है। काजोल जल्द डिज्नी+ हॉटस्टार की एक वेब सीरीज में नजर आएगी। वहीं अजय की झोली में ‘दृश्यम 2’, ‘सिंघम 3’, ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल और स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ जैसी फिल्में हैं।

Back to top button
?>