बॉलीवुड

जन्माष्टमी पर ‘कान्हा’ बना भारती सिंह का बेटा लक्ष्य, क्यूट वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आए दिन अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं। अब कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी भारती और हर्ष ने अपने नन्हे मुन्ने बच्चे को बाल-गोपाल बना दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जिस पर फैंस को प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं भारती के बेटे का क्यूट वीडियो..

bharti singh

लिटिल कान्हा बना भारती सिंह का बेटा
गौरतलब है कि लक्ष्य 3 महीने का हो चुका है और उसकी छोटी-छोटी हरकतें भारती और हर्ष कैमरे में कैद करते रहते हैं। जन्माष्टमी के इस खास मौके पर भारती और हर्ष ने लक्ष्य को भगवान कृष्ण का आउटफिट बनाया जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रहा है। वहीं उसके माथे पर मोर पंख भी बांधा गया जिससे वह नन्ना मुन्ना कृष्ण दिखाई दे रहा है। बता दे फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

bharti singh

इस वीडियो को साझा करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा कि, “भगवान का हर चीज के लिए धन्यवाद।” तो वही फैंस भी लगातार वीडियो पर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि, “लड्डू बच्चा है ये. छोटा सा कान्हा इतना प्यारा।” एक ने कहा कि, “गोला, हर्ष का चश्मा लेना चाहता है।” एक अन्य ने यूजर ने लिखा, “हमारा छोटा नन्हा बाल गोपाल।” एक ने लिखा कि, “क्यूट सा गोला” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कई कमेंट्स किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


बता दें, इससे पहले लक्ष्य का फोटो शूट भी काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान भारती और हर्ष ने कई तरह के कॉस्ट्यूम में गोला का फोटो शूट करवाया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। बेटे के जन्म के तुरंत बाद ही भारती सिंह काम पर लौट आई थी। इस दौरान उन्होंने टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट किया था।

वही बेटे के जन्म के बाद भारती ने कहा था कि, “जितने भी लोगों ने मुझे कहा था कि मेरी जिंदगी बच्चा होने के बाद खत्म हो जाएगी, मैं कहना चाहती हूं कि आप सब गलत थे। मेरी स्माइल डबल हो गई है। मेरी हंसी डबल हो गई है। मेरे पास कॉमेडी के लिए डबल कंटेंट है। मेरे पास बच्चे को लेकर बात करने के लिए कई बातें हैं।”

bharti singh

3 अप्रैल को मां बनी थी भारती सिंह
बता दे कि 3 अप्रैल साल 2022 को भारती के घर बेटे का जन्म हुआ। इस दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कहा था कि, “लड़का हुआ है।” बता दे बेटे के जन्म के तुरंत बाद ही भारती सिंह चलने फिरने लगी थी और उन्होंने खुद को स्ट्रांग बताया था और उनके यही जज्बे को लोगों ने खूब पसंद किया था। वह केवल अपने 12 दिन के बेटे को छोड़कर काम पर आ गई थी।

Back to top button