बॉलीवुड

रेखा के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुका है पास बैठा ये बच्चा, अब हो गया बेहद हैंडसम, देखें तस्वीरें

रेखा 70, 80 और 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और अभिनय का हर कोई कायल है। उन्हें बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भी कहा जाता है। 10 अक्टूबर 1954 में जन्मी रेखा 67 साल की है। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद को काफी अच्छे से मैन्टेन कर के रखा हुआ है।

रेखा के पास बैठा ये बच्चा है बॉलीवुड का सुपरहीरो

रेखा जब यंग थी तो बहुत ही हसीन दिखती थी। उनकी थ्रोबैक तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब इस ब्लैक एण्ड व्हाइट तस्वीर को ही देख लीजिए। इसमें रेखा टी-शर्ट पहने कुछ बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में कुल पांच बच्चे और एक कुत्ता है। इन बच्चों में से एक बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड का सबसे हैंडसम और सफल हीरो है।

यदि आप पक्के बॉलीवुड फैन हैं तो इस हीरो को पहचानकर बताइए। चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। इस हीरो ने साल 2000 में डेब्यू किया था। इसकी पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई थी। ये वर्तमान में 48 साल का है। लेकिन फिर भी बड़ा हैंडसम दिखता है। इसका तलाक हो चुका है। दो बच्चे भी हैं। इसे लोग बॉलीवुड का सुपरहीरो भी कहते हैं।

यदि आप ने अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचाना तो बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन है। इस तस्वीर में वे रेखा के साथ इन्जॉय कर रहे हैं। उनके अलावा तस्वीर में ऋतिक की बहन सुनैना रोशन और तनीषा मुखर्जी, जुगल हंसराज जैसे स्टार किड्स भी मौजूद हैं। तब ऋतिक तकरीबन दस बारह साल के रहे होंगे।

ऋतिक का फिल्मी करियर और लव लाइफ

ऋतिक ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। फिर उन्होंने कई हिट फिल्में दी। इसमें सुपरहीरो फिल्म कृष और कोई मिल गया भी शामिल है। ऋतिक को आखिरी बार 2019 में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘वार’ फिल्म में देखा गया था। अब वे जल्द ही ‘विक्रम वेधा’ फिल्म में नजर आएंगे।

ऋतिक की निजी जिंदगी की बात करें तो वे 260 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। बच्चों की देखरेख के लिए अक्सर एक दूसरे से मिलते जुलते रहते हैं।

इन दिनों ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों एक यूरोप ट्रिप पर साथ गए थे। खबरों की माने तो दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।

रेखे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब फिल्मों में बहुत कम ही दिखती हैं। ‘आस्था’, ‘सिलसिला’, ‘उमराव जान’, ‘खून भरी मांग’, ‘कोई मिल गया’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘खूबसूरत’, ‘उत्सव’, ‘बीवी हो तो ऐसी’ उनकी कुछ हिट फिल्मों में से एक हैं। उन्हें आखिरी बार 2014 में सुपर नानी फिल्म में देखा गया था।

Back to top button