अध्यात्म

21 अगस्त से शुरू होंगे इन राशियों के बुरे दिन, बुधदेव बरसाएंगे कहर, अभी से हो जाए सावधान

ग्रहों का परिवर्तन हमारी राशियों पर अच्छा और बुरा असर डालता है। 21 अगस्त, रविवार सुबह 01 बजकर 55 मिनट पर बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करने वाला है। चुकी बुध गुरु के सप्तम भाव में उपस्थित रहेगा इसलिए गुरु-बुध के मध्य “समसप्तक योग” बन रहा है। अब यह योग जहां कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा तो वहीं कुछ के लिए बहुत कष्टदायक रहेगा। आज हम उन राशियों के बारे में जानेंगे जिनके लिए बुध का गोचर हानिकारक साबित होगा।

मेष राशि

बुध के गोचर और ‘समसप्तक योग’ बनने से मेष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। खासकर जो लोग पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं उन्हें बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आपकी मेहनत अधिक रंग नहीं लाएगी। ऐसे में आपको दिमाग से पढ़ना होगा। कोई भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

इसके अलावा बिजनेस करने वालों के लिए भी मंदी का दौर रहेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं वे थोड़ा रुक जाए तो बेहतर होगा। नया वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने से आपको बचना होगा। सेहत का खास ख्याल रखना होना। आपके जीवन में 21 अगस्त के बाद दुख बढ़ सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी देखने को मिल सकती है।

तुला राशि

बुध का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए दुर्भाग्य लेकर आएगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। इसलिए कोई बड़ा और नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाइए। कहीं लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए। विदेश की यात्रा करने पर कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

दुश्मन आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अपनों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। परिवार में शांति भंग हो सकती है। पति पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। माता पिता से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पैसों की आवक कम हो सकती है। खर्चे अधिक हो सकते हैं। आमदनी घटने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। तबीयत नरम गरम रह सकती है।

कुंभ राशि

बुध के राशि बदलने से कुम्भ राशि के जातकों की लाइफ पर गहरा असर पड़ेगा। 21 अगस्त से इनके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। बॉस से अनबन हो सकती है। नौकरी भी हाथ से जा सकती है। इस माह आपको बहुत सोच समझकर चलना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी है। गुस्से पर काबू नहीं किया तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मन में कई बुरे और नेगेटिव ख्याल आएंगे। शादी का रिश्ता तय करने में जल्दबाजी करना जिंदगीभर का दुख बन जाएगा। चोरों से सावधान रहे। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में असफलता मिलेगी। जीवनसाथी चुनने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लें। अभी कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने से बचे। सेहत पर विशेष ध्यान दें।

Back to top button
?>