दिलचस्प

पापा ने पार्लर तैयार होने भेजा था, बुलेट लेकर भाग गई दुल्हन, सड़क पर दिखा अलग ही स्वैग – Video

शादी वाला दिन है लड़की के लिए खास होता है। वह कई सालों से दुल्हन बनने का सपना देखना शुरु कर देती है। लड़की चाहती है कि उसकी शादी वाले दिन वह बेहद खूबसूरत दिखे। इसके साथ ही वह अपनी शादी को सबसे यूनिक और स्पेशल बनाने की कोशिश करती है। यही वजह है कि आजकल शादियों में दुल्हन अलग-अलग तरीकों से एंट्री करती हैं। इस एंट्री में ही दूल्हा दुल्हन लाखों रुपए उड़ा देते हैं। हर किसी का अपना अलग स्टाइल और स्वैग होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसका अंदाज सबसे जुदा था।

भारी भरकम लहंगा पहन बुलेट दौड़ाती दिखी दुल्हन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों भारी भरकम लहंगा पहन बुलेट चलाती एक दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। आमतौर पर लड़कियों को इतना भारी लहंगा पहनकर चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। वह गाड़ी पर पीछे बैठती भी है तो उसे कई चीजों का ध्यान रखते हुए, अपने लहंगे को संभालते हुए बैठना पड़ता है। लेकिन यहां तो दुल्हन लहंगे में बिंदास सड़क पर बुलेट दौड़ाती दिखाई दी।

इस वीडियो में देखा जा सकता की दुल्हन पहले पार्लर में तैयार होने जाती है। फिर वहां पार्लर से शादी के वेन्यू तक जाने के लिए बुलेट पर बैठ जाती है। इस दौरान वह अपने पीछे खड़े किसी शख्स को अपना लहंगा ठीक करने के लिए कहती है। फिर पीछे खड़ा शख्स कुछ कहता है। इसके बाद दुल्हन बोलती है ठीक है रहने दो यार। इसके बाद दुल्हन पूरे जोश में आती है और बुलेट को सड़क पर दौड़ाने लगती है।

पापा से की थी बुलेट पर जाने की जिद

बुलेट चलाते समय दुल्हन के चेहरे की खुशी अलग ही लेवल की होती है। वह अपने इस राइड को बहुत इंजॉय करती हैं। इस दौरान सड़क पर सबकी निगाहें दुल्हन पर ही टिकी रहती है। बताया जा रहा है कि शादी में बुलेट चलाने के लिए दुल्हन ने अपने पापा से बहुत ज़िद भी करती है। वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा हुआ है ‘जिद्दी दुल्हन ने कहा कि पापा मुझे बुलेट पर ही जाना है।’

सड़क पर बुलेट दौड़ाती इस दुल्हन का वीडियो deera.makeovers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 300000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हर कोई इस पर दिलचस्प को कमेंट कर रहा है। एक यूजर ने लिखा ’बहुत ही शानदार’। फिर दूसरा कहने लगा ‘आखिरी दुल्हन ने इतना भारी-भरकम लहंगा पहनकर बुलेट चलाना कैसे मैनेज कर लिया?’

यहां देखें बुलेट दौड़ाती दुल्हन का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepalimakeovers (@deera.makeovers)

वैसे आप लोगों को बुलेट चलाती इस दुल्हन का वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Back to top button