अध्यात्म

अगले 1 महीने पैसों में खेलेगी ये 3 राशियां, सूर्यदेव का मिलेगा आशीर्वाद, शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा और बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 17 अगस्त को सूर्य ग्रह अपनी राशि बदल रहा है। वह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। यह सूर्य देव 17 सितंबर तक रहने वाले हैं। इस 1 महीने के समय में कुछ खास राशियों पर सूर्य गोचर का शुभ असर पड़ने वाला है।

सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उन्नति का कारक होता है। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें सूर्य गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों को तरक्की और पैसा देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप की स्थिति मजबूत बनेगी। यह महीना भाग्य की दृष्टि से आपके लिए शुभ साबित होगा। किस्मत हर पल आपका साथ देगी। आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। परिवार की सभी समस्याएं और दुख खत्म होंगे।

नौकरी में उन्नति होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस करने वालों को लाभ मिलने वाला है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। किसी अच्छी जगह कुंवारे लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। आपके पुराने अटके हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनका सरकारी नौकरी में लक काम आ सकता है। इस माह आपकी धन की आय लगातार बढ़ती जाएगी। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी।

कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। आप कोई बड़ा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपको इसमें लाभ जरूर होगा। लोग आपके फैन बन जाएंगे। हर तरफ आपके ही चर्चे होंगे।  कोई बड़ा धन लाभ आप का रास्ता देख रहा है। भाग्य आपका हर पल साथ देगा। किस्मत के दम पर आपके बड़े से बड़े काम भी चुटकियों में निपट जाएंगे।

वृश्चिक राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। आपके सभी दुखों का अंत होगा। समाज में और कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नए मकान और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। जिन लोगों की शादी में बाधाएं आ रही है वह इस माह दूर हो जाएगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता हाथ लगेगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में निपट जाएंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

Back to top button