राशिफल

Rashifal 16 August: हनुमान जी के आशीर्वाद से संवरेगा इन 8 राशियों का भाग्य, सभी कष्ट होंगे दूर

हम आपको मंगलवार 16 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं। ऑफिस में जो लोग इधर की बातें उधर करते हैं उनसे सावधान रहें, अन्यथा कार्यों में रुकावट आ सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जबकि आपके खर्च घटेंगे। बचत आपके आत्मविश्वास-स्तर को बढ़ावा देगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग कारोबार कर रहें हैं, उनको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए कारोबार को बढ़ाना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी और बिजनेस में सितारों का साथ आपको मिलेगा। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के वक्‍त पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। लेन-देन और निवेश में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने से संबंधित व्यापार करने वालों के आज का दिन शुभ है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिमाग रिलेक्स होगा। आज लाइफ में आपको नया नया बदलाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्‍का होने की उम्‍मीद है। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इनकम भी बढ़ेगी। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सौदेबाजी में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें। आपके करियर की सफलता सुनिश्चित होगी। आपका जीवन उज्जवल रहेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके घर परिवार में सुख शांति रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज परिवार के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं सभी कार्य समय के दौरान जल्दी पूर्ण होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले अपने बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने व्यवसाय फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो नुकसान हो सकता है। आज से आप आपको नई योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा जो आपकी तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा। परिवार में आपसी सामंजस्‍य का वातावरण रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं। आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज किसी से पैसे का लेनदेन ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। भाग-दौड़ करने से चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। किसी पुराने झमेले में पड़ने से भी बचें। धैर्य बनाये रखें। जिन लोगों का कपड़े का व्यापार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है।

Hanuman

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार में किसी सदस्य से चल रही आज खत्म हो जायेगी। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके घर व व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा और आज आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे। पूंजी निवेश का कार्य संभलकर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को किसी नए काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा। आज कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोलकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है। ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि सहयोगियों के ऊपर क्रोध आ सकता लेकिन आपको बहुत शांत रहना है।विद्यार्थियों का पढ़ाई में अधिक मन लगेगा।आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। चिकित्सा से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनको आज परमार्थी स्वभाव रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी चीज को छुपाने के लिए झूठ का सहारा बिल्कुल भी न लें। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बने हैं। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख सम्भव है। व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। क़ानूनी विवाद होने की संभावना है। मन की परेशानी के कई सारे कारण हो सकते हैं। निजी जीवन से जुडी चिंताएं भी उसमे शामिल हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह दिन आपकी किस्मत को बुलंद करने वाला होगा। विदेश जाने की मन की इच्छा बहूत जल्द पूरी होगी। लेकिन, साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। आप अपने कामकाज में सफल रह सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अपनी प्राथमिकताओं को तकदीर के भरोसे न छोड़ें। मीडिया से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लाभ संभव है। आपको मानसिक शांति मिल सकती है।

आपने Rashifal 16 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button