अध्यात्म

यह 8 सपने होते हैं बेहद अशुभ, इन्हें देखने से बेहिसाब दुख से लेकर मौत तक, आती है कई दिक्कतें

सपने हर किसी को आते हैं। जब हमारी आंख लगती है तो हम सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। सपने में हमें कई तरह की चीजें दिखती हैं। ऐसे में हम सोच में पड़ जाते हैं कि इन सपनों का हमारी जिंदगी से आखिर क्या कनेक्शन हो सकता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपना हमें भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं की सूचना देता है। आज हम कुछ ऐसे सपनों की जानकारी लेंगे जिन्हें देखना अशुभ होता है।

सपने में इन चीजों को देखना होता है अशुभ

1. कौआ: कई बार हमें सपने में कौआ दिख जाता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में कौआ दिखना शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके साथ भविष्य में कुछ अशुभ घटना घटने वाली हैं। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।

2. यात्रा: सपने में खुद को ही सफर करते हुए देखना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो यदि आप सपने में खुद को यात्रा करते हुए देख ले तो उसके अगले दिन कोई यात्रा ना करें। यदि आपने यात्रा की तो आपके साथ कोई अशुभ घटना घटित हो सकती है

3. मुंडन: सपने में अपना या किसी और का मुंडन देखना अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो यह बेहद बुरा सपना होता है। इसका मतलब है कि परिवार में जल्द किसी की मृत्यु होने वाली है।

4. माला: सपने में सूखे फूलों की माला देखना अशुभ होता है। यदि कोई सपने में आपको सूखे फूलों की माला पहन आता है तो समझ जाना कि आपके साथ कुछ बुरा घटित होने वाला है।

5. गधे की सवारी: सपने में खुद को गधे के ऊपर सवारी करता देखना बहुत ही बुरा सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आप जल्द मौत के मुंह में समा सकते हैं।

6. सफेद कपड़ा: सपने में खुद को या किसी दूसरों को सफेद कपड़े में देखना शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि कोई आपका बेहद करीबी शख्स आपसे बहुत दूर जाने वाला है। उसकी मौत भी हो सकती है।

7. सूर्यास्त: सपने में यदि आप डूबता हुआ सूरज देख ले तो यह बहुत ही बड़ा अपशकुन माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में एक के बाद एक कई बड़ी घटनाएं घटित होने वाली है।

8. समुद्र: सपने में समुद्र को देखना भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी किसी अपने से लड़ाई हो सकती है। कोई रिश्ता टूट सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।

इस कारण आते हैं बुरे सपने

बुरे सपने आखिर क्यों आते हैं इसकी असली वजह तो वैज्ञानिक भी नहीं जान सके। लेकिन मोटे मोटे तौर पर कहा जाता है कि बुरे सपने हमारे मानसिक दबाव या तनाव में रहने की वजह से आते हैं। यदि हमारे साथ दिन भर में कोई बुरी घटना होती है या हम इसे कहीं देख सोच लेते हैं तो रात में हमें बुरे सपने आते हैं।

ऐसे बचे बुरे सपनों से

बुरे सपने से बचने के लिए आप कुछ ज्योतिषी उपाय कर सकते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का पाठ, ब्राह्मणों को दान, तिल से हवन, तुलसी की पूजा, सूर्य को जल इत्यादि। इसके अलावा रात को बेड के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रखें। इन उपायों से बुरे सपने आना, नींद में चमकना या अनजान भय से आजादी मिलेगी।

Back to top button