बॉलीवुड

बिना हनी’मून के बेबी’मून मनाने विदेश गए थे रणबीर-आलिया,वापस आए तो बड़ा हो गया एक्ट्रेस का पेट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) इन दिनों सबसे अधिक सुर्खियों में रहते हैं। इसकी दो वजहें हैं। पहली दोनों की हाल ही में शादी हुई है। इसलिए फैंस को इनकी हर गतिविधियों में खासी दिलचस्पी रहती है। वहीं दोनों ने कुछ दिनों पहले ही आलिया की प्रेग्नेंसी का ऐलान भी किया। इसके अलावा दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट आलिया भट्ट का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है।

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल माह में शादी रचाई थी। इस शादी के तीन महीने बाद ही दोनों ने अपने फ्यूचर में पेरेंट्स बनने की सूचना फैंस को दी थी। आलिया की डिलीवरी नवंबर माह की है। वह शादी के आठ माह में ही बेबी को जन्म दे देगी। मतलब वह अपनी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थी। शादी के बाद रणबीर और आलिया हनीमून पर नहीं जा पाए थे। दोनों काम में बहुत बीजी थे। हालांकि हाल ही में दोनों अपना बेबीमून जरूर मनाकर आए।

बेबीमून से लौटी आलिया ने फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

आलिया और रणबीर बेबीमून मनाने इटली गए थे। हाल ही में (14 अगस्त रात) वे वापस मुंबई लौटे। इस दौरान आलिया का बेबी बंप काफी बड़ा सा दिखाई दिया। इस दौरान आलिया ब्लैक टॉप, पैंट और व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दी।

वहीं रणबीर नीले रंग के पैंट शर्ट में नजर आए। रणबीर और आलिया दोनों ही अपने इस कैजुअल लुक में बड़े कूल लग रहे हैं। हालांकि इस दौरान आलिया के बड़े से बेबी बंप ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एयरपोर्ट पर रणबीर अपनी प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखते नजर आए। दोनों साथ में एक ही गाड़ी में बैठ घर की ओर रवाना हुए। अपने बेबीमून के दौरान आलिया इंस्टाग्राम के जरिए अपने बेबीमून की लगातार जानकारी दे रही थी।

इटली में बेबीमून मनाते हुए किया खूब इन्जॉय

आलिया ने हाल ही में रणबीर का बेबीमून का एक वीडियो भी साझा किया। इसमें आलिया तो नहीं दिखी लेकिन रणबीर खूबसूरत वादियों में दीवार पर बैठे अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग ‘देवा देवा’ पर झूमते दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

इसके अलावा आलिया ने एक और पोस्ट साझा की थी। इसमें वह धूप में सेल्फी लेती दिखाई दी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “इस धूप के लिए सदा आभारी, इतना प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद।” इस फोटो में आलिया काफी सुंदर लग रही थी। वैसे मां बनने के बाद हर महिला की तरह आलिया का रंग भी निखर गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं।

Back to top button