बॉलीवुड

आलिया भट्ट से 10 गुना ज्यादा क्यूट है शाहिद कपूर की सौतेली बहन, कर चुकी है इन फिल्मों में काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारें जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहते हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी रहती है कि उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी पॉपुलर हो जाता है। आप सभी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर को जरूर जानते होंगे। शाहिद बॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं। उनका फिल्मी करियर भी शानदार रहा है।

बेहद क्यूट है शाहिद कपूर की बहन

शाहिद दिखने में भी काफी हैंडसम हैं। 41 की उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी फिट रखा हुआ है। लड़कियों को आज भी उनके ऊपर क्रश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहिद की बहन सना कपूर भी दिखने में बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं है। वह भी अपने भाई शाहिद की तरह लोगों का क्रश है।

सना कपूर अपने भाई शाहिद से 11 साल छोटी हैं। उनकी उम्र 30 वर्ष है। हालांकि वह शाहिद की सगी नहीं बल्कि सौतेली बहन है। वह अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। वहीं शाहिद कपूर पंजक कपूर और नीलिमा आजम के बेटे हैं। नीलिमा, पंकज कपूर की पहली बीवी हैं। हालांकि अब इनका तलाक हो चुका है।

सौतेले होने के बावजूद भाई बहनों में है प्यार

सौतेली बहन होने के बावजूद शाहिद अपनी बहन सना के बेहद करीब हैं। सना भी अपने परिवार की तरह एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हुई है। उन्होंने साल 2015 में शानदार फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे अपने भाई शाहिद कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग नजर आई थी। वैसे क्यूटनेस के मामले में सना आलिया भट्ट को भी टक्कर देती हैं। वह जब हँसती हैं तो उन्हें भी आलिया जैसे गालों पर डिम्पल पड़ते हैं।

सना ने बॉलीवुड में गिनी चुनी फिल्में ही की हैं। जैसे सरोज का रिश्ता, खजूर पर अटके, राम प्रसाद की तेरहवी उनकी कुछ फिल्में हैं। जब बॉलीवुड में सना का सिक्का नहीं चला तो उन्होंने सेटल होकर शादी करना सही समझा। उन्होंने मंयक पहावा से कुछ समय पहले ही शादी की है। इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

फिल्मों में कम नजर आती है सना

सना अब फिल्मों में भले एक्टिव नहीं रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। यहां वे अपने फैंस के साथ निजी जीवन से जुड़ी चीजें साझा करती रहती हैं। फैंस को सना बेहद क्यूट भी लगती हैं। इसलिए वह उनकी हर पोस्ट पर लाइक और कमेंट जरूर करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanah Kapur (@sanahkapur15)


काम की बात करें तो सना के पास अभी कोई भी फिल्म नहीं है। वहीं शाहिद कपूर हाल ही में जर्सी फिल्म में दिखाई दिए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास चली नहीं थी। शाहिद की हिट फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘कबीर सिंह’, ‘जब वी मेट’, ‘पद्मावत’, ‘विवाह’, ‘चुप चुप के’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Back to top button