अध्यात्म

सूर्य गोचर पलटेगा इन 4 राशियों का भाग्य, हीरे की तरह चमक जाएगी किस्मत, चारों ओर से आएगा पैसा

सूर्य ग्रह सभी 9 ग्रहों का राजा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ये अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा और बुरा असर कुछ राशियों पर पड़ता है। इस बार 17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में गोचर कर रहा है। यहां सूर्य 17 सितंबर तक रहेगा। इस सूर्य गोचर (Surya Gochar) का 4 विशेष राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। अगला एक महीना इनके लिए काफी लाभकारी रहेगा।

surya on makar sankranti

मेष राशि

सूर्य का राशि बदलना मेष राशि के जातकों की किस्मत चमक देगा। अगले एक महीने आपको धन से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। वर्तमान जॉब में प्रमोशन भी हो सकता है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा।

माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आमदनी बढ़ जाएगी। व्यापार में मुनाफा तगड़ा होगा। अपनों से प्रेमभाव बढ़ेगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। संतान सुख मिलेगा। शादी का रिश्ता तय हो सकता है। पुराने अटके काम समय पर पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों का भाग्य पलट देगा। किस्मत आपके पक्ष में रहेगी। भाग्य के दम पर पुराने अटके हुए काम भी हो जाएंगे। धन की आवक बढ़ेगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय है।

संतान आपका ख्याल रखेगी। दुख दर्द से छुटकारा मिलेगा। पुरानी बीमारी अलविदा कह देगी। बरसों से रुके हुए काम इस माह पूरे हो सकते हैं। नए मकान की खरीदी के योग बन सकते हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये सही समय है।

सिंह राशि

सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। पति पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। घर में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा। धन की कमाई होगी। पुराने सपनों के पूरा होने का समय आ गया है। उधार के पैसे मिल जाएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

जॉब में तरक्की होगी। आपके काम की तारीफ होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कोई शुभ समाचार सुनकर खुश हो जाएंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। भगवान में आस्था बढ़ेगी। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय है।

तुला राशि

सूर्य का राशि बदलना आपके किस्मत के तारें चमका देगा। धन की कोई कमी नहीं होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों का साथ और प्रेम मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। मकान या वाहन में पैसा लगाने के लिए भी ये महिना शुभ रहेगा। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। जीवन में सुखों की अधिकता रहेगी। दुख खत्म हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे।

Back to top button