बॉलीवुड

बेहद हसीन और ग्लैमरस है इन बॉलीवुड सितारों की बहनें, ख़ूबसूरती में भी एक्ट्रेसेस को देती है मात

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे आए दिन चर्चा में रहते हैं और इनकी वजह से उनका परिवार भी लाइमलाइट में रहता है। वहीं इनके भाई बहन भी स्टाइल के मामले में सितारों को मात देते नजर आते हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों की बहनों के बारे में जो खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

सोहा अली खान

soha ali khan

मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि वह कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई। लेकिन सोहा अली खान अक्सर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है और उनका नवाबी अंदाज हर किसी को टक्कर देता है।

अंजिनी धवन

varun dhawan

सुपरस्टार वरुण धवन की कजिन बहन अंजिनी धवन भी काफी पॉपुलर है। वही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अंजिनी धवन जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही है।

अक्षरा हसन

akshara haasan

साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रुति हसन की बहन अक्षरा हसन भी एक मशहूर एक्ट्रेस है। अक्षरा फैशन के मामले में श्रुति हसन को भी टक्कर देती है। इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम पर फैन फॉलिंग जबरदस्त है।

शनाया कपूर

shanaya kapoor

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर की कजिन बहन शनाया कपूर भी अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। बता दे सनाया जल्द ही करण जौहर की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली है।

खुशी कपूर

khushi kapoor

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी स्टाइल के मामले में उन को टक्कर देती है। वही खुशी कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं।

ईशा देओल

esha deol

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सनी देओल की बहन ईशा देओल भी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। हालांकि ईशा ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। बता दे ईशा देओल काफी स्टाइलिश है।

खुशबू पाटनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जाने जाती है। जी हां जहां दिशा पाटनी अपनी हॉटनेस से बॉलीवुड में तड़का लगाती है तो वहीं खुशबू फिल्म इंडस्ट्री से दूर सेना में भर्ती है।

रिद्धिमा कपूर

riddhima kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी अपनी स्टाइलिश ड्रेसेस के लिए जानी जाती है। दरअसल वह खुद एक फैशन डिजाइनर है ऐसे में आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है।

कृष्णा श्रॉफ

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बता दें, कृष्णा ने अभी तक फिल्मी दुनिया में तो काम नहीं किया लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Back to top button