दिलचस्प

जीजा संग थे दुल्हन के संबंध, दूल्हे ने लिया अनोखा बदला, शादी वाले दिन चलाया जीजा–साली का Video

शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। स्टेज को जोरदार तरीके से सजाया गया था। दूल्हा-दुल्हन सजधज कर स्टेज पर आ गए। सभी मेहमान भी दूल्हा दुल्हन की जोड़ी को देखने को आ गए। शादी की रस्में बस शुरू ही होने वाली थी कि दूल्हे ने बड़ी सी स्क्रीन पर दुल्हन का एक आपत्तिजनक वीडियो चला दिया। इसके बाद शादी में जो बवाल मचा वह देखने लायक था।

शादी में दूल्हे ने चलाया दुल्हन का आपत्तिजनक वीडियो

दरअसल यह अनोखी शादी चीन की थी। यहां एक जोड़े की शादी के 6 महीने पहले सगाई हुई थी। लेकिन इस दौरान लड़की को अपने बहन के पति में ज्यादा दिलचस्पी आने लगी। दूल्हे को इस बात की भनक लग गई। उसने दुल्हन और उसके जीजा को बेडरूम में रोमांस करते हुए चोरी चुपके देख लिया। उसने इसका एक वीडियो भी बनाया। हालांकि इस वीडियो को दिखाने के लिए उसने शादी वाला दिन चुना।

शादी वाले दिन दुल्हन और मेहमानों को कोई अंदाजा नहीं था कि वह क्या देखने वाले हैं। इसलिए जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का आपत्तिजनक वीडियो सबके सामने चलाया, दुल्हन गुस्से से लाल हो गई। उसने अपने हाथ में रखा हुआ बुके दूल्हे के ऊपर फेंक कर मारा। उसने दूल्हे को चिल्ला कर कहा “तुम्हें क्या लगता है मुझे यह सब पता नहीं था?” इसके बाद शादी में हंगामा मच गया। हर कोई दुल्हन का है यह रूप देखकर हैरान रह गया।

दुल्हन ने लगाया दूल्हे पर घरेलू हिंसा का आरोप

बताते चलें कि यह पूरी घटना साल 2019 की है। तब यह वीडियो टिक टॉक पर बड़ा वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद दुल्हन ने मीडिया से बात की थी। उसने बताया था कि हमारी सगाई होने के बाद दूल्हा घरेलू हिंसा करने लगा था। इसलिए उसे तंग आकर मेरी दिलचस्पी बहन के पति में होने लगी। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकतर लोग दूल्हे का पक्ष लेते हुए दिखाई दिए।

हालांकि कई लोगों को यह बात समझ नहीं आई कि दूल्हे ने शादी में इतना पैसा खर्च क्यों किया? वह चाहता तो पहले ही दुल्हन से शादी तोड़ सकता था। इस पर कुछ लोगों का कहना है कि कई बार आप वेडिंग वेन्यू बुक कर दें तो उसके बाद कैंसिल करना पड़ा महंगा पड़ता है। और हो सकता है दूल्हा अपनी दुल्हन से बदला लेना चाहता था इसलिए वह उसकी काली करतूतों को सभी मेहमानों के सामने दिखाना चाहता था। कई लोगों ने यह भी कहा कि यदि वह दूल्हे की जगह होते तो वह भी इसी अंदाज में अपना बदला लेना पसंद करते।

देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button