बॉलीवुड

‘उसने मेरी फ्रेंड्स को भी नहीं छोड़ा..’ करण के शो में सोनम ने भाई अर्जुन कपूर की खोली पोल

वो मलाइका ही नहीं मेरी दोस्तों के साथ भी सो चुका है.. सोनम के खुलासे पर शर्म से लाल हुए अर्जुन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण-7’ शुरुआत से ही पॉपुलर रहा है। वहीं शो में नजर आने वाले सितारे अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करते हैं। बता दे आखरी बार शो में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु नजर आए थे। अब इस बार शो में जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर और अर्जुन कपूर साथ दिखाई दिए हैं।

sonam kapoor

गौरतलब है कि अर्जुन और सोनम भाई बहन है, ऐसे में इन दोनों ने अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इतना ही नहीं बल्कि सोनम कपूर ने तो अर्जुन कपूर के निजी रिश्ते का भी सच बयां किया जिसे सुनकर अर्जुन शर्म से लाल हो गए।

सोनम ने खोला अर्जुन कपूर के निजी रिश्तों का राज

दरअसल, करण जौहर का यह एपिसोड रक्षाबंधन स्पेशल था। ऐसे में भाई बहन सोनम और अर्जुन कपूर पहुंचे। इस दौरान सोनम कपूर ने करण जौहर के सवाल का एक मजेदार जवाब दिया जिसे सुनकर शरमा गए। वहीं उन्होंने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को लेकर भी खुलासा किया। प्रोमो में करण सोनम से भाइयों के बारे में पूछते है जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, मैं इस बारे में डिस्कशन नहीं करना चाहती हूं। मेरे भाइयों के बीच कोई नहीं बचा है।

sonam kapoor

सोनम की बात सुनकर करण कहते हैं- कैसे भाई हैं तुम्हारे? तभी अर्जुन कपूर बोले- तुम कैसी बहन हो? तुम हम भाइयों के बारे में क्या कह रही हो? मुझे ऐसा लग रहा मुझे यहां पर सोनम कपूर से ट्रोल करवाने के लिए बुलाया गया है। इस प्रोमो पर सोनम के सगे भाई हर्षवर्धन कपूर का रिएक्शन भी आ गया है।

sonam kapoor

इंस्टा पर हर्षवर्धन ने लिखा- “हे भगवान… इस एपिसोड का प्रोमो देखकर इसे स्ट्रीम होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” इसके अलावा अर्जुन ने बताया उन्होंने फोन में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का नाम क्या लिखा? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “मुझे उनका नाम मलाइका बहुत पसंद है।”

sonam kapoor

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं अर्जुन कपूर ब्राउन कलर के सूट बूट में दिखाई दिए। गौरतलब है कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट है और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगस्त में वह अपने बच्चे को जन्म देने वाली है।

sonam kapoor

कब करेंगे मलाइका-अर्जुन शादी ?

sonam kapoor

गौरतलब है कि, मलाइका और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की शादी की चर्चा भी हुई थी। हालांकि अर्जुन कपूर ने कहा था कि, जब भी वह शादी करेंगे तो फैंस को इसके बारे में जरूर जानकारी देंगे। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से करीब 12 साल बड़ी है, ऐसे में वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। हालाँकि ये दोनों एक दूसरे के साथ खुश है।

Back to top button