बॉलीवुड

नहीं रहे ‘बॉम्बे वेलवेट’ फेम एक्टर प्रदीप पटवर्धन, 52 की उम्र में कहा अलविदा

मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन प्रदीप पटवर्धन का निधन हो गया है। बता दे प्रदीप पटवर्धन 52 साल के थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन की खबर ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़ ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “दिग्गज मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का आज सुबह गिरगांव, मुंबई स्थित उनके निवास पर निधन हो गया है। 52 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मोरुची मावशी उनका पॉपुलर प्ले था।”

pradeep patwardhan

इस किरदार से हासिल हुई थी पहचान

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रदीप पटवर्धन का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। फैंस को जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तो इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वही उनके परिवार वाले भी सदमे में है। बता दे प्रदीप को सबसे ज्यादा ‘मोरूची मावशी’ प्ले दर्शक के लिए जाना जाता था। इस प्ले में उन्होंने भैया पाटिल का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया।

इसके अलावा कॉमेडियन के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें ‘नवरा माजा नवसाचा’, ‘लावू का लाथ’ जैसी फिल्म शामिल है। इसके अलावा उन्होंने ‘एक फुल चार हाफ’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘गोला बेरीज’, ‘डांस पार्टी’, ‘मैं शिवाजीराजे भोसले बोलतोय’, ‘एक शोध, पुलिस लाइन और ‘टू थ्री फॉर’, ‘जर्नी प्रेमाची पेरिस’ और ‘थैंक यू विट्ठला’ जैसी कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। प्रदीप ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में भी एक खास किरदार निभाया था। इस फिल्म में जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थी।

pradeep patwardhan

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 1 जनवरी 1970 को जन्मे प्रदीप पटवर्धन को बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया से शौक था। हालाँकि बीमार होने की वजह से वह काफी लंबे समय से फिल्म और थिएटर से दूरी बनाए हुए थे। जहां उन्होंने कॉमेडियन के रूप में कई किरदार निभाए तो वह गंभीर किरदारों के लिए भी जाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाया था।

CM शिंदे ने जताया दुख

जैसे ही फैंस को उनके निधन की खबर मालूम हुई तो सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं CM एकनाथ शिंदे ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, “प्रदीप पटवर्धन एवरग्रीन एक्टर थे और उन्होंने मराठी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज किया था। उनका निधन दुखद है। उनका जाने मराठी कला जगत ने एक महान कलाकार खो दिया।”

pradeep patwardhan

Back to top button