बॉलीवुड

अमिताभ से लेकर शाहरुख तक जब पाई-पाई को मोहताज हुए ये सितारें, देखना पड़ा कर्ज का मुंह

कहते हैं समय का कोई भरोसा नहीं होता है। आज आप सुखी और अमीर हैं। अच्छी लाइफ बिता रहे हैं। लेकिन कल कब गरीबी आपको घेर ले, कब दुखों का पहाड़ टूट पड़े, कुछ कह नहीं सकते हैं। अब इन बॉलीवुड सितारों को ही देख लीजिए। ये सितारें वैसे तो बेहद अमीर हैं, लेकिन इनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी आया जब ये पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। ऐसे में इन्हें दूसरों से कर्जा तक लेना पड़ा था। कुछ की तो दिवालिया होने की नौबत तक आ गई थी।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर और महंगे सितारों में होती हैं। उनके पास 2950 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। मुंबई में ही उनके 4 बंगले हैं। वहीं कई जगह बिजनेस भी फैला है। लेकिन बिग बी की लाइफ में एक दौर ऐसा भी आया जब वह कंगाल हो गए।

उनकी  कंपनी एबीसीएल दिवालिया घोषित हो गई। वे सिर से लेकर पांव तक कर्ज में डूबते चले गए। इस स्थिति से बाहर आने में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की। वहीं उन्होंने हर तरह के प्रॉडक्ट्स के विज्ञापन किए। कम बजट की फिल्में भी की।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ अपने जमाने के सफल हीरो रहे। उन्होंने लाइफ में खूब पैसा कमाया। उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी अच्छा खासा कमा रहा है। लेकिन एक बार उन्हें पैसों की दिक्कत हुई थी। तब उन्होंने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से लोन लिया था। ये 2008 की बात है। हालांकि वे साजिद को सही समय पर पैसे भी नहीं लौटा पाए थे। इस स्थिति से बाहर आने के लिए उन्होंने अपनी रियल स्टेट प्रॉपर्टी बेच दी थी। वहीं सलमान खान भी उनकी मदद कर चुके हैं। वर्तमान में जैकी 190 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

गोविंदा

गोविंदा 90 के दशक के नंबर 1 हीरो थे। तब उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे उनका क्रेज कम होता चला गया। एक समय ऐसा भी आया जब गोविंदा के पास कोई फिल्में ही नहीं थी। जो गिनी चुनी मिलती थी वह फ्लॉप हो जाती थी। ऐसे में वे भी कर्ज में डूब गए थे। फिर सलमान खान ने उन्हें फिल्म ‘पार्टनर’ ऑफर की। इसके बाद वे फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बन गए। वर्तमान में वे 113 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान के पास करीब पांच हजार करोड़ की संपत्ति है। वे अपनी लाइफ बादशाहों की तरह जीते हैं। लेकिन शाहरुख की लाइफ में भी गरीबी का दौर आया था। यह तब की बात है जब उनकी फिल्म ‘रा वन’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। उन्होंने इस फिल्म में अपने 150 करोड़ रुपये लगा दिए थे। वहीं फिल्म के निर्माण के समय कई ब्लैंक चेक भी साइन किए थे। हालांकि बाद में उन्होंने कुछ और फिल्में कर के इस लॉस को कवर कर लिया।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा के पास 110 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। लेकिन एक समय वे भी गरीबी का मुंह देख चुकी हैं। ये तब की बात है जब उन्होंने फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म में काफी पैसा लगाया था। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी। आलम ये था कि उनके पास फिल्म के क्रू मेंबर्स को पेमेंट करने तक का पैसा नहीं था। तब सलमान खान ने उनकी मदद कर इस कर्ज से बाहर निकाला था।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के पास 134 करोड़ रुपए की संपत्ति है। लेकिन एक समय वे भी आर्थिक तंगी का सामना कर चुकी हैं। शिल्पा ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वे भी लाइफ में कर्ज का मुंह देख चुकी हैं। उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कई बार व्यापार में घाटा भी होता था। हालांकि शिल्पा ने फिल्में और रियलिटी शोज कर इस कर्ज को चुका किया। वहीं उनके पति ने भी इधर उधर से पैसों का इंतजाम कर लिया।

राज कपूर

राज कपूर को आज पूरी दुनिया जानती है। वे अब इस दुनिया में भले ना हो लेकिन उनकी फिल्में आज भी सबके दिलों में जिंदा है। राज कपूर बॉलीवुड में बड़ा नाम थे। वे एक एक्टर होने के साथ साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उनकी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ आज हम बड़े शौक से देखते हैं। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में राज कपूर को आर्थिक तंगी का मुंह देखना पड़ा था। तब उनके पास थोड़े से पैसे भी नहीं बचे थे।

Back to top button