बॉलीवुड

हूर की परी है माला सिन्हा की बेटी, आमिर से लेकर सलमान तक कई दिग्गज अभिनेताओं संग किया काम -Pics

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आती हैं और चली जाती हैं। लेकिन कुछ हमारे दिल में बस जाती है। बीते जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस माला सिन्हा भी इन्हीं में से एक हैं। 85 वर्षीय माला एक जमाने में बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री हुआ करती थी।

उन्होंने साल 1950 से 1970 तक 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। प्यासा, धूल का फूल, अनपढ़, दिल तेरा दीवाना, गुमराह, बहुरानी, गहरा दाग, हिमालय की गोद में कुछ उनकी यादगार फिल्मों में से एक है।

बेहद हसीन है माला सिन्हा की बेटी

माला ने बॉलीवुड के अलावा नेपाली और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। वे अपने करियर में धर्मेंद्र, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, किशोर कुमार, मनोज कुमार, राजेश खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेताओं संग काम कर चुकी हैं। हालांकि माला जैसी प्रसिद्धि उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा हासल नहीं कर पाई। प्रतिभा दिखने में तो माला की तरह ही काफी सुंदर है, लेकिन करियर के मामले में वह मां को टक्कर नहीं दे पाई।

कर चुकी हैं कई फिल्में

53 वर्षीय प्रतिभा अपनी मां माला सिन्हा के साथ ही मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं। प्रतिभा ने बॉलीवुड में 1992 में आई फिल्म ‘महबूब मेरे महबूब’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वे “दिल है बेताब”, “मिलिट्री राजा”, “तू चोर मैं सिपाही”, “कल की आवाज”, “पोकिरी राजा” जैसी फिल्मों में दिखाई दी। उन्हें आखिरी बार 2000 में आई फिल्म “ले चल अपने संग” में देखा गया था।

फिल्मों में नहीं चला सिक्का

प्रतिभा सिन्हा सलमान और आमिर जैसे बड़े सितारों संग काम कर चुकी हैं। आप उन्हें 1996 में आई फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” के “परदेसी परदेसी” गाने में देख चुके हैं। इस गाने ने उन्हें काफी लोकप्रिय कर दिया था। हालांकि बतौर लीड एक्ट्रेस प्रतिभा की प्रतिभा काम नहीं आई। ऐसे में उन्होंने अब फिल्मों से दूरी बना ली है।

शादीशुदा मर्द से था अफेयर

वैसे प्रतिभा सिन्हा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। खासकर उनका संगीतकार नदीम सैफी से लव अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। वह अपने करियर की शुरुआत में ही नदीम को दिल दे बैठी थी। हालांकि उनकी मां माला सिन्हा को ये रिश्ता बड़ा खलता था। दरअसल नदीम पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में वह बेटी को उनसे मिलने से रोकती थी। हालांकि प्रतिभा मां की नजरों से बचकर चोरी छुपके नदीम से मिला करती थी।

निजी जिंदगी में रहे कई विवाद

हालांकि कुछ समय बाद प्रतिभा और नदीम के रिश्ते भी बिगड़ गए। आलम ये था कि प्रतिभा ने नदीम पर किडनैपिंग का आरोप तक लगा दिया था। इस पर नदीम ने सफाई देते हुए कहा था कि “मां और बेटी मिलकर मेरे साथ कोई बड़ा गेम खेल रही हैं।” फिलहाल माला सिन्हा और उनकी बेटी प्रतिभा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।

Back to top button