विशेष

भेलपुरी वाली की क्यूटनेस पर फिदा हुआ पूरा इंटरनेट, रेलवे स्टेशन पर ही रील्स बनाती है – Video

जब से भारत में सोशल मीडिया पॉपुलर हुआ है तब से हर किसी की जिंदगी में एक नया एंटरटेनमेंट आ गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का अच्छा खासा टाइम पास हो जाता है। इसने लोगों के अंदर की क्रिएटिविटी को भी जगाया है। लोग अलग-अलग स्टाइल में क्रिएटिव वीडियो बनाते रहते हैं। खासकर इन दिनों रील्स बनाने का कुछ ज्यादा ही चलन चल रहा है।

आपने भी इंस्टाग्राम पर कोई लोगों को रील्स बनाते देखा होगा। आमतौर पर यह रील्स युवा पीढ़ी बनाती है। सुंदर और फिट लड़कियां अपनी हॉट अदाएं दिखाकर लोगों का दिल जीतने की कोशिश करती हैं। लेकिन कई बार तड़क भड़क की बजाय सिंपल चीज भी लोगों का मन मोह लेती है। अब रेलवे स्टेशन पर भेलपुरी बेचने वाली इन आंटी को ही देख लीजिए।

भेलपुरी बेचने वाली ने बनाई धांसू रील्स

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भेलपुरी बेचने वाली महिला बड़ी वायरल हो रही है। यह महिला रेलवे स्टेशन पर भेलपुरी बेचती है। हालांकि अपनी इस छोटी सी जॉब में कभी-कभी रिल्स बनाकर खुद का मनोरंजन भी कर लेती है। इससे उसके चेहरे पर स्माइल आ जाती है। दिल को बड़ा सुकून मिलता है। महिला के इसी शोक ने अब उसे फेमस कर दिया है। महिला की रिल्स सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रही है।

महिला के इस वायरल में वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रेलवे स्टेशन पर अपनी भेलपुरी की दुकान पर बैठी है। उसके कानों में ईयर फोन लगा है। वह एक बॉलीवुड गाने पर मोबाइल के सामने झूमती और मस्ती करती दिखाई देती है। अपने काम को इंजॉय करती हुई महिला का ये अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है।

लोगों को पसंद आया महिला का अंदाज

महीला के इस क्यूट से वीडियो को sangeetagaikwad123 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ऐसी होनी चाहिए लाइफ। इसका हर पल खुलकर एंजॉय करना चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा “wow ये कितनी क्यूट है। मैं इसके और भी वीडियो देखना पसंद करूंगा।”

फिर एक यूजर लिखता है “आप इस महिला की दुकान का एड्रेस बताइए। मैं वहां जाकर भेलपुरी खाना चाहता हूं। इनसे मिलना चाहता हूं। इनके साथ सेल्फी क्लिक कराना चाहता हूं।” एक और कमेंट आता है “आपकी रील मुझे बहुत अच्छी लगी। आप ऐसे ही और वीडियो बनाते रहिए।”

देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sageeta Gaikwad (@sangeetagaikwad123)

वैसे आपको महिला की ये reels कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button