बॉलीवुड

फुल टशन में BMW चलाते दिखे पटौदी खानदान के छोट नवाब जेह, स्टाइल देख फैंस बोले– सो क्यूट

आज के सोशल मीडिया के जमाने में स्टार किड्स पैदा होते ही वायरल हो जाते हैं। अब सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को ही देख लीजिए। वह शायद पहला ऐसा स्टार किड था जिसने पैदा होते से ही मीडिया की सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। फिर धीरे धीरे वह सभी स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर हो गया। मीडिया 24 घंटे उसके पीछे लगी रहने लगी।

हालांकि अब तैमूर की लोकप्रियता कम होती जा रही है। उनकी ये फेम उनके ही छोटा भाई जेह अली खान ने चुराई है। जेह करीना और सैफ का दूसरा बच्चा है। उसका जन्म 2021, फरवरी में हुआ था। मतलब अभी वह लगभग डेढ़ साल का है। तैमूर की तरह जेह भी दिखने में। बेहद क्यूट है। वहीं वह भी अपने बड़े भाई की तरह आए दिन मीडिया की सुर्खियां बटोरता रहता है।

छोटी सी कार में फुल टशन के साथ निकला जेह

हाल ही में नन्हें जेह को छोटी सी BMW कार में सवार होते देखा गया। इस दौरान उनके साथ ना तो उनकी मम्मी करीना थी और ना ही पापा सैफ। वह अपनी नैनी संग स्मॉल राइड का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान छोटे से जेह छोटी सी कार चलाते हुए काफी काफी क्यूट लगे।

कार में बैठकर जेह कभी इधर उधर देखते तो कभी क्यूट से एक्सप्रेशन देते। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि वे अपनी राइड काफी एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान जेह वाइट कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए। इस ड्रेस और कार में वह काफी जच भी रहे थे।

फैंस को पसंद आया जेह का क्यूट अंदाज

कार राइड करते जेह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही है। लोग इन तस्वीरों को देख कई दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “पटौदी खानदान के छोटे नवाब का अंदाज तो बड़ा रॉयल है।” फिर दूसरा यूजर कहता है “ये तो एकदम तैमूर की कॉर्बन कॉपी है।” एक और शख्स मजाक में कहता है “जेह अब इसी कार से बड़े भाई तैमूर की लोकप्रियता कुचलेगा।”

बता दें कि जेह जब करीना के पेट में था तब एक्ट्रेस काफी मोटी हो गई थी। वहीं वह प्रेग्नेंसी में भी काफी एक्टिव रहती थी। काम पर भी जाती थी। करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है जो में घर पर ही बैठी रहूं। ये एक नेचुरल प्रक्रिया है। जेह के जन्म के कई महीनों तक करीना ने उसका चेहरा भी मीडिया को नहीं दिखाया था।

बीच में ये भी खबर आई थी कि करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट है। हालांकि करीना ने इसे अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि ये ज्यादा खाने का कमाल है जो उनका पेट इतना बाहर निकल आया। लोगों ने उनके बड़े पेट को ही तीसरी प्रेग्नेंसी का बेबी बंप समझ लिया।

Back to top button