अध्यात्म

10 अगस्त से राजसी जीवन जिएंगे इस राशि के लोग, मंगल गोचर करेगा धन वर्षा, दुखों का होगा खात्मा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अगस्त महीने में भी कई ग्रह अपनी राशियां बदल रहे हैं। इस माह में कई त्यौहार भी आ रहे हैं। जैसे रक्षाबंधन 11 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन के ठीक 1 दिन पहले यानी 10 अगस्त को मंगल ग्रह अपनी राशि बदल रहा है।

ग्रहों का सेनापति कहा जाने वाला मंगल मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। मंगल का यह राशि परिवर्तन चार राशि के जातकों के लिए ढेर सारे लाभ लेकर आएगा।

वृषभ राशि

मंगल का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के करियर को ऊंचाइयों तक ले जाएगा। आपको इस माह जॉब के कई नए ऑफर मिल सकते हैं। बॉस आप के काम से खुश होगा। आपकी तरक्की हो सकती है। सैलरी में वृद्धि होने के भी चांस है। विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। व्यापार करने वालों को भी लाभ मिलेगा।

शादीशुदा लोगों की जिंदगी में प्रेम बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

मंगल का गोचर कर्क राशि का भाग्य चमका देगा। दुख भरे दिन खत्म होंगे। सुख और भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नया मकान या नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जिनकी शादी नहीं हो रही उन्हें कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

इस महीने पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। घर में बरकत बनी रहेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। संतान आपके सुख का पूरा ख्याल रखेगी। अपनी मीठी बोली से सबका दिल जीत लेंगे। पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारा धन दौलत और खुशियां लाएगा। आपके घर मा लक्ष्मी स्वयं चलकर आएगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। घर की तिजोरी खाली होने की बजाय भरती जाएगी। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। उधार के पैसे वापस मिल जाएंगे। नौकरी और व्यापार में फायदा होगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आप के हित में होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई लिखाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए यह महीना काफी लाभकारी रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा होगा।

मकर राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इनकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपका व्यापार चारों तरफ फैलेगा। अपनों से प्यार और सपोर्ट मिलेगा। दुखों का अंत होगा। सेहत में सुधार दिखेगा। शादीशुदा जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। संतान से सुख मिलेगा।

कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह सही समय है। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। आपकी लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री होगी। ये शख्स आपकी लाइफ ही कई मुसीबतें हल कर देगा। जीवन में पहली बार आप टेंशन फ्री और हल्का महसूस करेंगे।

Back to top button