बॉलीवुड

जब अरबाज़ ने गुस्से में आकर तोड़ दिए थे सलमान के दांत, भाइयों में हुआ घमासान युद्ध

घर में जब दो भाई होते हैं तो खूब धमाचौकड़ी मचती है। भाई एक दूसरे से जीतना प्यार करते हैं उतनी ही मस्ती भी करते हैं। एक तरह से घर, घर नहीं रहता, बल्कि WWE का रिंग बन जाता है। बॉलीवुड के फेमस राइटर सलीम खान के घर भी ऐसा ही हाल था। उनके तीन बेटे सलमान ख़ान (Salman Khan), अरबाज़ (Arbaaz Khan) और सोहेल (Sohail Khan) खूब उधम मचाते थे।

हालांकि खान भाइयों की ये मस्ती उन्हें ही भारी पड़ गई थी। आलम ये था कि सलमान को नकली दांत लगाकर घूमना पड़ता था। दरअसल द कपिल शर्मा शो पर एक बार सलमान ने अपना और अरबाज का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। सलमान ने बताया कि एक बार वे अपनी मौसी के घर छुट्टियां मनाने गए थे। यहां अरबाज़ और सलमान स्लाइड वाले झूले पर खेलने लगे।

जब अरबाज ने तोड़े सलमान के दांत

इस झूले का खेल ऐसा था जिसमें चढ़कर फ़िसलना होता था। लेकिन सलमान और अरबाज को शैतानी सूझी। दोनों अपना अलग ही खेल खेलने लगे। सलमान झूले के ऊपर की साइड खड़े हो गए। जबकि अरबाज स्लाइड के दूसरी ओर नीचे खड़े हुए। अब सलमान को अरबाज़ को स्लाइड पर चढ़ने से रोकना था। वहीं अरबाज को सलमान को नीचे आने रोकना था। लेकिन कुछ देर अपनी ड्यूटी सही निभाने के बाद अरबाज़ परेशान हो गए। ऐसे में उन्होंने सलमान को घसीट कर नीचे ला दिया।

अरबाज के घसीटने की वजह से सलमान सीधा मुंह के बल जमीन पर गिरे। इससे उनके आगे के दो दांत टूट गए। सलमान बताते हैं कि फिर वे कई दिनों तक नकली दांत लगाकर ही घूमते रहे थे। यहां तक कि अपने मॉडलिंग के दिनों में भी सलमान ने नकली दांतों का इस्तेमाल किया था। वैसे सिर्फ अरबाज ने ही सलमान को चोट नहीं पहुंचाई, बल्कि सलमान भी अरबाज को नुकसान पहुंचा चुके हैं।

सलमान ने घुसाई थी अरबाज के सीने में पेंसिल

सलमान ने एक और किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार वह पढ़ाई कर रहे थे। तभी अरबाज उन्हें परेशान करने आ गए। सलमान ने अरबाज को रोकने की कोशिश की। लेकिन अरबाज नहीं माने। ऐसे में सलमान ने गुस्से में अरबाज के ऊपर पेंसिल फेंक दी। ये पेंसिल सीधा अरबाज के सीने में जाकर एकदम बीच में घुस गई। उन्हें खून आने लगा। यह देख सलमान भी हैरान रह गए। सोचने लगे कि आखिर उनका निशाना इतना सटीक कैसे लगा? वहीं अरबाज रोते हुए पापा सलीम के पास चले गए।

सलमान ने पत्थर से फोड़ा सुहैल का सिर

भाइयों की इस मस्ती में सलमान और अरबाज के अलावा सुहैल खान भी चोटिल हो चुके हैं। एक बार तीनों भाई पत्थर का गेम खेल रहे थे। उन्होंने एक रिंग बनाई और पत्थर से एक दूसरे को मारने का गेम खेलने लगे। हालांकि सलमान ने ऐसा पत्थर उछाला कि वह सीधा सुहैल के सिर पर गिरा। इससे सुहैल का सिर फट गया। उनका काफी खून भी बहा।

salman khan family

वैसे तीनों भाइयों ने बचपन में चाहे कितनी भी शरारतें की हो, लेकिन जवानी के दिनों में एक दूसरे का साथ भी दिया। आज तीनों एक दूसरे के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। सलमान ने बॉलीवुड में आने के बाद दोनों भाइयों का करियर बनाने की कोशिश भी की। अब ये बात अलग है कि दोनों का एक्टिंग करियर कोई खास नहीं चला।

Back to top button