राशिफल

Rashifal 6 August: आज इन पांच राशियों की लाइफ में आएंगे नए मोड़, शनिदेव होंगे प्रसन्न

हम आपको शनिवार 6 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 August 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज संतान के आरोग्य की चिंता से मन व्याकुल होगा। आज हर परेशानी से दूर रहेंगे, सामान्य दिनों में जो समस्याएं सताती हैं, आज वे चिंताएं बिल्कुल नहीं सताएंगी। आज आप बहुत शांति के साथ अपना दिन बिता पाने में सफल हो सकते हैं। कुछ बड़े सौदे होते हुए आपको देखने को मिल सकते हैं। किस्मत पर भरोसे बैठे रहने से कुछ नहीं होने वाला है। स्वास्थ्य आपके लिए रहना जरूरी साबित होने वाला है। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने आपको बेहतर महसूस करने वाले है। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। आप बौद्धिक क्षमता के धनी हैं जो हमेशा ज्ञान और जानकारी प्राप्त करने के तत्पर रहते हैं। आज आपकी ये खूबी आपके काम आएगी। वक्त आपके लिए अनुकूल साबित हो जाने वाला है। बेहतर फल हासिल हो सकते हैं। दिन में कुछ बड़े अटके हुए काम सही वक्त पर पूरे होंगे। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके आत्मबल से सारे कार्य संपन्न होंगे। सभी पारिवारिक समस्याओं का भी अंत हो जाएगा। आज अपने आसपास नजर दौड़ानी होगी और यह समझना होगा कि कौनसा व्यक्ति आपके पक्ष में है और कौन उनके विरोध में खड़ा है। आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह सही समय नहीं होगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। बिजनेस में फायदे के आसार ज्यादा नहीं है। काम के बोझ से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज दोस्तों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। अपने सपनो को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को सुदृढ़ करना चाहते हैं, तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। थोड़े परिश्रम से अधिक धन प्राप्त होगा। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी बात की ज्यादा ही चिंता आज आपको हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह लाभ की स्थिति बन रही है। यदि हाल ही में आपका कोई नया व्यवसायिक संपर्क बना है तो आज उससे आपको अच्छा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। परिवार के लोग हर काम में आपके साथ रहेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्तों में मिठास आयेगी। आप अपने अंदाज से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

shani dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में बेहतर काम की वजह से बॉस ओर से प्रशंसा मिलेगी। व्यापारिक मामलों में आज आर्थिक रूप से कुछ तंगी का सामना करना पड़ सकता। अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना होगा, शारीरिक पीड़ा से ग्रसित हो सकते हैं। यदि आप किसी को सच्चे मन से प्रेम करते हैं तो आप अपने प्रेमी को इस समय के दौरान प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं। घर के बड़ों को नजर अंदाज न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। अपने इस्तेमाल किए गए शब्दों के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपको शांति से दिन बिताने की कोशिश करनी चाहिए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके लव लाइफ के मामले में आने वाली सभी प्रकार की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। शत्रु सक्रिय होंगे। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। किसी गलती की वजह से ब़ॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। रुकी हुई सैलरी मिलने की भी संभावना है। युवा वर्ग अत्यधिक मोबाइल, टीवी एवं लैपटॉप का प्रयोग करने से बचे, लगातार ऐसा करना आंखों से संबंधित समस्याओं को पैदा कर सकता है। आपको पैसों मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना नुकसान हो सकता है। पक्षियों को दाना खिलाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे। खुदरा व्यापारियों को सरकार की ओर से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सरकारी कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यय बहुत अधिक हो सकता है। अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं‌। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌। आज सुख के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। बच्‍चों की बेहतरी के लिए धन खर्च होगा। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌, जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं‌।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा‌। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है‌। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा‌। भाग्य पक्ष कमजोर है,अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। कठिन परिश्रम करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं‌।

आपने Rashifal 6 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button