विशेष

20 साल पहले चोरी-चोरी शुरू हुआ रोमांस हुआ कामयाब, पर इस शादी में है कुछ ऐसा की आप चकित रह जाएंगे

लन्दन: हमारे बीच कभी-कभी ऐसी कुछ घटनाएँ घटती हैं जो हमें हैरानी में डाल देती हैं। यह बात सभी लोग जानते हैं कि प्रेम पर किसी चीज का पहरा काम नहीं करता है। जब कोई किसी से प्रेम करता है तो वह सात समुन्दर पार करने का भी ज़ज्बा रखता है। उसके प्रेम के आगे हर चीज, हर परेशानी उसे छोटी लगती है। प्रेम की ताकत कई बार देखी भी जा चुकी है। आज हम आपको उसी प्रेम की एक हैरान कर देने वाली कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

सुर्ख़ियों में छाई रही यह अनोखी शादी:

हाल ही में ब्रिटेन के लेइसेस्टर शहर में एक बड़ी ही अजीबो-गरीब शादी हुई। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं शादी को अजीबो-गरीब क्यों कह रहा हूँ। जब आप आगे की कहानी जानेंगे तो खुद-ब-खुद समझ जायेंगे कि शादी अजीबो-गरीब क्यों हुई। यह शादी पूरी दुनिया में सुर्ख़ियों में छाई रही। दरसल यह ब्रिटेन की पहली ऐसी लेस्बियन शादी है, जिसमें दो अलग-अलग धर्मों के कपल विवाह के बंधन में बंधे हैं।

परिवार से छुपाकर रखा था अपने सम्बन्ध को:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की कलावती मिस्त्री और टेक्सास की रहने वाली मिरियम जेफरसन की मुलाकात आज से 20 साल पहले अमेरिका में हुई थी। लगभग 20 सालों तक छुप-छुप कर रोमांस करने के बाद दोनों का यह रिश्ता अपने मुकाम पर पहुँच गया। कलावती ने बताया कि उन्होंने अपने इस सम्बन्ध को अपने परिवार से छुपाकर रखा। कुछ साल पहले ही उन्होंने इसके बारे में अपने परिवार को बताया। शुरुआत में कलावती के परिवार वाले यह सुनकर काफी नाराज हुए, लेकिन बाद में शादी की मंजूरी दे दी।

दोनों की शादी हुई भारतीय रीति-रिवाज से:

ठीक ऐसा ही मिरियम के साथ भी हुआ, पिछले शनिवार के दिन हुई इन दोनों की शादी में दोनों के परिवार और मित्र भी शरीक हुए थे। दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाज से हुई और दोनों लाल जोड़े में दिखाई दी। मिस्त्री ने अपनी लैंगिक पहचान को कई सालों तक छुपाये रखा। उन्होंने बताया कि एक एशियाई महिला होने के नाते उनके लिए यह बहुत ही मुश्किल था। बचपन में ही उन्हें इस बात का पता चल गया था कि वह समलैंगिक हैं लेकिन संस्कृति और परिवार के डर से यह बात किसी को बता नहीं पायी।

एक कार्यक्रम एक दौरान अमेरिका में हुई थी दोनों की मुलाकात:

मिस्त्री ने यह भी स्वीकार किया कि उनके साथी के प्रति उनके परिवार की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। मिस्त्री ने आगे बताया कि दोनों ही इंटरफेथ संगठन में साथ-साथ काम करती थी। इसी दौरान एक कार्यक्रम के लिए कलावती को अमेरिका जाना पड़ा और वहीँ उनकी मुलाकात मिरियम से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गयी। दोनों की बात फोन के जरिये होती थी। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला भी कर लिया। शादी के बाद दोनों अमेरिका चले जायेंगे।

देखें वीडियो –

Back to top button
?>