विशेष

अगर आप लिव-इन रिलेशनशिप में हैं या देखते हैं रहने के ख्वाब तो पहले जान लें ये

भारत का सामाजिक परिवेश पिछले कुछ सालों में काफी बदल गया है। यहाँ पक्षिमी सभ्यता तेजी से अपने पाँव पसार रही है। जहाँ भारत में पहले बिना शादी के किसी के साथ रहना एक अपराध माना जाता था, वहीँ आज यहाँ तेजी से लिव-इन का कांसेप्ट चलन में आ रहा है। आब आपको कई ऐसे जोड़े यहाँ भी देखने को मिल जायेंगे जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पहले यह सिर्फ विदेशों में ही देखने को मिलता था। live in relationship tips.

शादी से पहले एक दुसरे को अच्छे से जानने के लिए रहते हैं लिव-इन में:

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे यहाँ का समाज भी बदल रहा है। अब यह आम बात हो गयी है। लिव-इन में एक लड़का और लड़की आपसी सहमती से बिना शादी के एक दुसरे के साथ रह सकते हैं। आजकल के कुछ लड़के-लडकियाँ शादी से पहले एक दुसरे को अच्छे से जानने के लिए ऐसा करते हैं, जबकि कुछ केवल समय बिताने के लिए ऐसा करते हैं। जैसा कि हर चीज के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं वैसे ही लिव-इन रिलेशनशिप के भी कुछ फायदे और नुकसान हैं। इसलिए इस तरह के रिश्ते बनाने से पहले एक बार जरुर यह पढ़ लें।

लाइव इन रिलेशनशिप के फायदे:

*- हर रिश्ते की तरह लिव-इन में भी अगर पार्टनर अच्छा मिलता है तो जिंदगी बहुत ही खुशनुमा हो जाती है।

*- लिव-इन में रहने से आप अपने पार्टनर के बारे में बहुत अच्छे से जान लेते हैं।

*- जब कोई लिव-इन में रहने लगता है तो उसे अपनी जिम्मेदारियों का ज्ञान अच्छे से हो जाता है।

*- इस रिश्ते में रहने के बाद लोगों को पैसे की बचत करने की आदत हो जाती है।

*- जब आप किसी भी लड़के के साथ लम्बे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं तो आप उसकी संपत्ति में क़ानूनी रूप से अधिकारी बन जाती है।

लाइव-इन रिलेशनशिप के नुकसान:

*- अगर आपको लिव-इन में पार्टनर अच्छा नहीं मिलता है तो जिंदगी की बुरे सपने से कम नहीं होती है।

*- लिव-इन में रहने वाले दोनों लोगों के अन्दर असुरक्षा की भावना हमेशा बनी रहती है, क्योंकि इस रिश्ते में दोनों किसी भी समय एक दुसरे को छोड़कर जाने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

*- अगर आप अपने ऑफिस की किसी लड़की या लड़के के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं तो इससे आपका कैरियर खतरे में पड़ जाता है।

*- लिव-इन में रहने के बाद शारीरिक सम्बन्ध बनाना आम बात होती है, जो शादी के बाद की जिंदगी को खराब भी कर सकते हैं।

*- कई बार लिव-इन में रहने वाले लोगों के बाच आपसी सहमती नहीं बन पाती है, ऐसे में दोनों को तनाव झेलना पड़ता है।

*- इस तरह के रिश्ते को आज भी भारतीय समाज में खुले दिल से स्वीकार नहीं किया जाता है। इसलिए इससे आपके परिवार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Back to top button