अध्यात्म

अगस्त में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्रदेव, चारों तरफ से आएगा पैसा, मिलेगा ढेर सारा सुख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है। 7 अगस्त को सुबह करीब 5:00 बजे शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहा है। शुक्र ग्रह को प्यार, सुख-सुविधाओं, वैभव, दांपत्य सुख, सुंदरता, कला और लग्जरी लाइफ जैसी चीजों का कारक माना जाता है।

शुक्र ग्रह कर्क राशि में 31 अगस्त तक रहने वाला है। ऐसे में 7 अगस्त से 31 अगस्त तक का समय 5 राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इनके जीवन में प्यार सुख और पैसा सहित कई सारे लाभ आएंगे। तो चलिए देखते हैं कि यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है।

मेष राशि

शुक्र के गोचर के चलते मेष राशि के जातकों को एक साथ कई सारे लाभ मिलेंगे। भाग्य इनका हर पल साथ देगा। किस्मत के दम पर इनके बहुत से पुराने पेंडिंग काम समय पर हो जाएंगे। उधार का पैसा भी वापस मिल जाएगा। घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति से लाइफ सेट हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस से भी है। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपके काम की हर तरफ प्रशंसा होगी।

वृषभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कई सारे पॉजिटिव बदलाव लाएगा। आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय सबसे सही है। वैवाहिक जीवन में सुख और पैसा दोनों की आवक होगी। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी में जॉब का ऑफर मिल सकता है। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

शुक्र का राशि बदलना मिथुन राशि की किस्मत चमका देगा। दुर्भाग्य और दुख आपका साथ छोड़ देंगे। लाइफ में खुशियों की एंट्री होगी। अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। कहीं दूर घूमने फिरने जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर में कुंवारे बैठे लोगों को शादी का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पुराने कर्मों का शुभ फल मिलेगा। पैसों की आवक बढ़ेगी। अपनों का सपोर्ट और प्यार मिलेगा। घर में खुशहाली आएगी। संतान सुख मिलेगा।

कन्या राशि

शुक्र का गोचर कन्या राशि के जीवन पर सकारात्मक असर डालेगा। पुराने अटके काम समय पर पूरे होंगे। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। वाहन इत्यादि की खरीदी भी हो सकती है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। आप एक लग्जरी लाइफ जीने की ओर बढ़ रहे हैं। पति पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी शुभ काम से यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि

शुक्र ग्रह का राशि बदलना तुला राशि के जीवन पर गहरा असर डालेगा। करियर के क्षेत्र में इनकी तरक्की पर तरक्की होती रहेगी। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। पैसों की आवक इसमें सबसे अधिक होगी। व्यापारियों की ग्राहकी बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। परिवार में सुख शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

https://zeenews.india.com/hindi/astro/venus-transit-on-7-august-2022-in-cancer-will-give-money-love-romance-to-these-zodiac-natives-shukra-gochar/1288918

Back to top button