बॉलीवुड

अब तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी? 21 दिन पहले ही दिया है बेटी को जन्म

दूसरी बेटी के जन्म के 21 दिन बाद ही प्रेग्नेंट हुईं प्रियंका की जेठानी? बेबी बंप के साथ वायरल तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इससे पहले उनकी 2 साल की बेटी है। जैसे ही फैंस को सोफी के बेबी की खुशखबरी मिली तो हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। इसी बीच एक बार फिर यह चर्चा हो रही है कि सोफी डिलीवरी के 21 दिन बाद ही तीसरी बार प्रेग्नेंट है। जी हां..सोशल मीडिया पर उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?

क्या वकाई तीसरी बार प्रेग्नेंट है सोफी?
बता दें, प्रियंका की जेठानी सोफी और उनके जेठ जी यानी कि निक जोनस के बड़े भाई जो ने 29 जून साल 2019 को पेरिस में शादी रचाई थी। इसके 1 साल बाद इनके घर बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद साल 2022 जुलाई में इनके घर दोबारा एक बेटी का जन्म हुआ। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियों का माहौल रहा लेकिन एक बार फिर सोफी की प्रेगनेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

sophie turner

जी हां..सोफी प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि उनकी ये तस्वीर पुरानी है। रिपोर्ट की माने जब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई थी, उसी दौरान की यह तस्वीर है लेकिन उन्होंने अब इसे सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस लगातार यह कयास लगाने लगे कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट है। हालांकि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

sophie turner

इस तस्वीर के देखते ही यूजर ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि, सोफी तीसरी बार प्रेग्नेंट है। एक ने लिखा कि, “बेबीज को खाना बंद कर दो सोफी प्लीज मैं हाथ जोड़ता हूं” एक अन्य ने लिखा कि, “तुम दोबारा प्रेग्नेंट हो?” वही दूसरे ने लिखा कि, “मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं सोफी।” वहीं एक ने कहा कि, “यह नई फोटो है या पुरानी?”

वहीं अपनी दूसरी बेटी के जन्म पर सोफी ने कहा था कि, “हम अपने परिवार में एक और सदस्य के आने से खुश हैं। यह हमारे लिए सबसे बेहतरीन दुआ है। मेरी जिंदगी यही है… आने वाली पीढ़ी को पालना। दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज अपनी बेटी को बड़े होते देखना ही है।”

priyanka chopra

सेरोगेसी की मदद से मां बनी प्रियंका
वही बात की जाए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बारे में तो इन दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इसके बाद इसी साल सरोगेसी की मदद से ये दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। बात करें प्रियंका की आने वाली फिल्मों के बारे में तो आप एक्ट्रेस को जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में देखने वाले हैं।

priyanka chopra

ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी। प्रियंका के पास ‘जी ले जरा’ नाम की बॉलीवुड फिल्म भी है जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली है।

Back to top button