बॉलीवुड

जीजा के पीछे ही पड़ गई भोजपुरी साली, एक पल भी नहीं दिया सोने, करने लगी ऐसी हरकतें, देखें Video

गाने सुनना हर किसी को पसंद होता है। आप भी रोज अपना पसंदीदा गाना सुनते होंगे। किसी को बॉलीवुड फिल्मों के गाने सुनना पसंद है तो किसी को हॉलीवुड का पॉप म्यूजिक पसंद आता है। वही कुछ गजल और पुराने संगीत के दीवाने होते हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। यहां आपको लगभग हर फिल्म में गाना जरूर दिखता है। कई बार तो इन गानों के दम पर ही फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी काफी बड़ी और फेमस है। इन फिल्मों के गाने भी अक्सर यूट्यूब पर लाखों करोड़ों व्यूज बटोर लेते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक सिंगर देखने को मिल जाते हैं। कुछ तो सिंगिंग और एक्टिंग दोनों ही करते हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भी इनमें से एक हैं।

पवन सिंह के गाने ने मचाया तहलका

पवन सिंह के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं। इस बार उनका एक और गाना दर्शकों को नाचने कूदने पर मजबूर कर रहा है। इस गाने को उन्होंने सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ गाया है। इस गाने का टाइटल है ‘ऐ जीजा जगले जगले’। यह गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ (Le Jaat Badu Devghar) के एल्बम का है।

इस गाने पर कुछ पवन सिंह ने ठुमके लगाए हैं। वही उनका साथ भोजपुरी की जानी मानी और हॉट अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने दिया है। इस गाने में आकांक्षा साली बनी है जबकि पवन जीजा बने हैं। गाने में देखा जा सकता है कि कैसे साली अपने जीजा का पीछा नहीं छोड़ती है। गाने में पवन और आकांक्षा के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है।

बार बार गाना सुन रहे फैंस

पवन और आकांक्षा का यह गाना भोजपुरी फिल्म के दर्शकों को बड़ा पसंद आ रहा है। वह इसे बार-बार प्ले करके देख सुन रहे हैं। यूट्यूब पर भी इसे हजारों बार देखा जा चुका है। लोग गाने के नीचे कमेंट लिखकर जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही बढ़िया गाना है।” फिर दूसरे ने कहा “मुझे इस गाने के बोल बड़े पसंद आए।” एक यूजर कहने लगा “पवन सिंह हमेशा बेहतरीन गाने लाते हैं।”

देखें वीडियो-

5 जनवरी 1986 को जन्मे पवन सिंह 36 साल के हैं। उनमें हुनर कूट-कूट के भरा है। वह एक सिंगर और एक्टर होने के अलावा म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और स्टेज परफॉर्म भी हैं।

पवन सिंह कर चुके हैं 2 शादियां

निजी जिंदगी की बात करें तो पवन सिंह ने साल 2014 में प्रिया कुमारी सिंह से शादी की थी। हालांकि 2015 में दोनों का तलाक हो गया। फिर साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। वर्तमान में गवर्नर अपनी बीवी के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

Back to top button