अध्यात्म

इन राशियों के लिए गुड लक लेकर आएगा अगस्त का महिना, सुख और पैसा झोली में बरसाएगी मां लक्ष्मी

जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका सीधा असर हमारी राशियों पर भी पड़ता है। अगस्त माह में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। ऊपर से इस माह में कई सारे प्रमुख त्योहार भी आ रहे हैं। ऐसे में अगस्त का महीना बेहद खास हो जाता है। 1 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है।

7 अगस्त को शुक्र ग्रह मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेगा। फिर 10 अगस्त को मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में जाएगा। अंत में 17 अगस्त को सूर्य ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि की ओर प्रस्थान करेगा। ग्रहों का यह हेर फेर तीन राशि के जातकों की किस्मत चमका जाएगा। उन्हें अगस्त माह में ढेर सारे लाभ मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि वह सौभाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी है।

वृष राशि

ग्रहों का गोचर वृष राशि के जातकों के भाग्य पर अच्छा असर डालेगा। इस माह किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह भाग्य के दम पर पूरा हो जाएगा। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह सही समय है।

नौकरी पेशा लोगों के लिए भी अगस्त का महीना लाभकारी होगा। बॉस आप के काम से खुश हो सकता है और आपको प्रमोशन दे सकता है। नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा।

कर्क राशि

ग्रहों का राशि परिवर्तन कर्क राशि के अच्छे दिन लेकर आएगा। कोई शुभ समाचार मिलने से काफी खुशी होगी। नए मकान या वाहन की खरीदी के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

जिन लोगों की शादी नहीं हो रही उन्हें कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पति पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। सेहत में सुधार दिखेगा। संतान सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

ग्रहों के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों की लाइफ में कई बड़े और अच्छे बदलाव आएंगे। किस्मत हर पल आपका साथ देगी। पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। उधार के पैसे वापस मिल जाएंगे। नई जॉब के ऑफर मिलेंगे। पति पत्नी के बीच का रिश्ता सुधरेगा। संतान आपको सुख देगी।

किसी नए संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। अचानक धन की प्राप्ति होगी। लोग आपकी उम्मीद से ज्यादा आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। आप के हुनर की समाज में तारीफ होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी हो सकती है। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

Back to top button