बॉलीवुड

ऐसे 5 मौके जब खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने स्टारडम की उड़ाई धज्जियां, पति के कारण भी झेली शर्मिंदगी

सरेआम Kiss से लेकर पति के पोर्नोग्राफी केस तक, ये हैं शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के सबसे बड़े विवाद

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘स्लिम ट्रिम’ गर्ल कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शिल्पा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने करियर की शुरुआत की।  इसके बाद वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनी।

shilpa shetty

हालांकि शिल्पा शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है।  कई बार ऐसे मौके आए जब शिल्पा शेट्टी बुरी तरह विवादों से घिर गई और इस दौरान उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। तो आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़े खास विवाद…

पुजारी के ‘किस’ करने पर विवाद

shilpa shetty

बता दें, यह मामला उस दौरान का है जब शिल्पा शेट्टी टीवी सीरियल ‘महायात्रा’ की शूटिंग के दौरान साखीगोपाल मंदिर पहुंची थी। इस वक्त दर्शन के समय पुजारी ने शिल्पा को ‘किस’ कर लिया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और शिल्पा शेट्टी को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।  हालांकि बाद में शिल्पा ने इस पर सफाई पेश करते हुए कहा था कि क्या कोई पिता अपनी बेटी को किस करें तो उस पर विवाद होना चाहिए। शिल्पा के इस बयान के बाद के मामला शांत हुआ था।

बिग ब्रदर के कंटेस्टेंट से लड़ाई कर बैठी थी शिल्पा

shilpa shetty

साल 2007 के विदेशी रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ के लिए शिल्पा शेट्टी को वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर इनवाइट किया गया।  लेकिन इस दौरान शिल्पा का शो की कंटेस्टेंट जेड गुडी से विवाद हो गया था। इस दौरान जेड गुडी ने शिल्पा पर रेसिस्ट (नस्लीय) होने का आरोप लगाया था। इस दौरान भी शिल्पा शेट्टी का नाम काफी सुर्खियों में रहा।

प्लास्टिक सर्जरी के कारण हुई ट्रोल

बता दें, शिल्पा शेट्टी अपने गुड लुक्स के लिए मशहूर है। वही सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है। लेकिन जब शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनका रंग रूप काफी अलग था लेकिन धीरे-धीरे उनकी खूबसूरती निखारने लगी।

shilpa shetty

ऐसे में फैंस मानने लगे कि शिल्पा शेट्टी ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। खुद शिल्पा शेट्टी ने यह बात सामने आकर कह दी थी कि उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। बता दें इसके बाद शिल्पा शेट्टी को बुरी तरह ट्रोल किया गया और आज भी कई बार वह प्लास्टिक सर्जरी के मामले में घिर जाती है।

सरेआम अभिनेता रिचर्ड के ‘किस’ से फंसी

shilpa shetty

यह मामला साल 2007 का है जब शिल्पा शेट्टी एड्स जागरूकता कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड भी नजर आए थे। जब शिल्पा कार्यक्रम में पहुंची तो रिचर्ड ने शिल्पा को गले लगाया और ‘किस’ कर डाला था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड पर सरेआम अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। बता दे इस मामले में साल 2022 जनवरी में ही शिल्पा शेट्टी को राहत मिली है।

पति राज कुंद्रा की वजह से विवाद में आई शिल्पा

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का मामला हाल ही का है। दरअसल उनके पति राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस मामले में आया था जिसके चलते उन्हें जेल भी हुई थी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी को बुरी तरह ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं बल्कि ट्रोलर्स परेशान होकर शिल्पा ने खुद को घर में कैद कर लिया था। पति के साथ-साथ उन्हें भी घसीटा गया और उन्हें हर जगह आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि राज कुंद्रा के जेल से आने के बाद यह मामला शांत हो गया।

Back to top button