समाचार

जवान खूबसूरत लड़की ने दिखाए बूढ़े मर्दों को सुहागरात के सपने, फिर कर गई बड़ा कांड

दुल्हन एक, दूल्हे अनेक। यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का है। यहां एक ही लड़की कई मर्दों को दुल्हन बनने का सपना दिखाती थी। इनमें से अधिकतर दूल्हों की उम्र ज्यादा होती थी। उन्हें कम उम्र की जवान दुल्हन दिखा जाल में फाँसा जाता था। इस काम के पीछे पूरी गैंग काम करती थी। हाल ही में पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के लोग अभी तक मैनपुरी और फर्रुखाबाद के तीन कुँवारे मर्दों को जाल में फांस बेवकूफ बना चुके हैं।

उम्रदराज मर्दों को दिखाते थे जवान दुल्हन

इस गिरोह का ठगी का तरिखा भी बाद चालाकी भरा होता था। पहले ये ऐसे उम्रदराज शख्स की तलाश करते थे जिसकी शादी की उम्र निकल चुकी है। उसे कोई लड़की नहीं मिल रही है। फिर वह उस शख्स को कम उम्र की सुंदर हसीना दिखाते थे। उसे देखते ही अधेड़ उम्र के मर्द पगला जाते थे। वह शादी के लिए फटाक से हाँ बोल देते थे। रिश्ता तय करने के बदल गैंग के लोग उम्रदराज मर्दों से नगदी और गहने ले लेते थे। हालांकि शादी की बात पर टालमटोली करते या रफ़ूचक्कर हो जाते थे।

शादी के नाम ठग लेते थे रुपए-गहने

कमालगंज थाना क्षेत्र के कढार के रहने वाले विनोद कुमार के साथ भी कुछ ऐसी ही ठगी हुई थी। शादी के नाम पर गिरोह के लोगों ने उससे एक लाख से अधिक कैश और गहने ले लिए थे। हालांकि शादी की बात आगे बढ़ती उसके पहले वह नौ दो ग्यारह हो गए। जब विनोद को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो वह 6 जुलाई को थाने भगा। यहां उसने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। विनोद की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ ही दिनों में गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ लिया।

पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफ़ाश

पुलिस ने अपनी छानबिन में पाया कि गैंग के लोग खुशबू कटियार नाम की लड़की को दुल्हन बनाकर पेश करते थे। वे अपने हर शिकार को इसी दुल्हन की तस्वीर दिखा फँसाते थे। जब भी शादी का रिश्ता तय होता तो किसी न किसी बहाने से उनसे रुपए और जेवर ले लेते थे।

पीड़ित विनोद कुमार को अशोक दीक्षित नाम के शख्स ने खुशबू नाम की कमसिन कली दिखाई थी। इसकी खूबसूरती देख विनोद गिरोह के गलत इरादों को भाप नहीं सका और उन्हें उत्साहित होकर पैसे जेवर देकर शादी की बात तय कर दी।

कमालगंज थाना के सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि हमे विनोद कुमार नाम के शख्स से शादी के नाम पर धोखे की शिकायत मिली थी। हमने शिकायत के आधार पर अभी तक तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं।

Back to top button