बॉलीवुड

सालों बाद छलका ऐश्वर्या का दर्द, कहा– अभिषेक सोने नहीं देते, रातभर जगाकर ये काम करवाते हैं

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हालांकि इस खूबसूरती के मालिक बनने का सौभाग्य अभिषेक बच्चन को मिला है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी रचाई थी। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच में बहुत प्यार और मोहब्बत बनी हुई है। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ सुख और शांति से जी रहे हैं।

हालांकि इस शादी में एक पल ऐसा भी आया था जब ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक से परेशान हो गई थी। आलम यह था कि अभिषेक की वजह से वह रात भर सो भी नहीं पाती थी। अभिषेक के चलते उन्हें रात भर जगना पड़ता था। तो आखिर अभिषेक ऐश्वर्या के साथ रात भर ऐसा क्या करते थे जो उनकी नींद खराब हो जाती थी। चलिए जानते हैं।

abhishek bachchan and aishwarya rai

ऐसे शुरू हुई थी ऐश–अभी की प्रेम कहानी

ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी 2006 में आई फिल्म धूम 2 की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। इस दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर दोनों ने साथ में गुरु फिल्म की। इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी बने थे। ऐसे में इन्होंने रियल लाइफ में भी पति पत्नी बनने का फैसला ले लिया। वह अभिषेक ही थे जिन्होंने ऐश्वर्या को न्यू यॉर्क की एक होटल की बालकनी में प्रपोज किया था। ऐश्वर्या भी अभिषेक के इस प्रपोजल को ठुकरा नहीं पाई थी और उन्होंने शादी के लिए हां बोल दिया था।

फिर 2007 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद हर किसी के दिमाग में बस एक ही सवाल था ऐश्वर्या बच्चन परिवार में सुखी है या दुखी? इस शादी के कुछ सालों बाद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे अभिषेक उन्हें रात भर सोने नहीं देते हैं। उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया था जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया था।

इस कारण ऐश्वर्या को रातभर सोने नहीं देते अभिषेक

ऐश्वर्या ने बताया था कि “हर पति पत्नी की तरह उनका और अभिषेक का भी झगड़ा होता है। हालांकि अभिषेक के साथ दिक्कत यह है कि जब उनसे झगड़ा होता है तो उन्हें मनाने के लिए काफी समय देना पड़ता है। कई बार तो उन्हें मनाते मनाते पूरी रात जागना पड़ जाता है। ऐसे में मेरी नींद पूरी नहीं हो पाती है। ऐसा मेरे साथ अक्सर होता है।”

ऐश्वर्या की इन बातों से साफ जाहिर है कि अभिषेक का स्वभाव काफी सख्त होगा। इसलिए वह एक बार नाराज हो जाते हैं तो आसानी से नहीं मानते हैं। हालांकि जब ऐश्वर्या जैसी बीवी पास में हो तो कोई उनसे भला कितनी देर नाराज रह सकता है। इसलिए एक रात ही सही लेकिन उसके बाद दोनों का झगड़ा शांत हो जाता है।

शादी के बाद कम फिल्में कर रही ऐश्वर्या

गौरतलब है कि शादी के बाद ऐश्वर्या का फिल्मों में आना बहुत कम हो गया है। खासकर जब से उनकी बेटी आराध्या बच्चन पैदा हुई है तब से वह उसकी परवरिश में ज्यादा बिजी रहने लगी हैं। अब वह अपनी फिल्मों से ज्यादा परिवार को प्राथमिकता देती हैं।

वैसे ऐश्वर्या काफी समय के बाद जल्द ही साउथ फिल्म Ponniyin Selvan: 1 मैं दिखाई देंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसमें ऐश्वर्या का लुक किसी महारानी से कम नहीं है।

Back to top button