राजनीति

ओपिनियन पोल : जानिए, कौन है जो 2019 में मोदी को दे रहा है कड़ी टक्कर?

नई दिल्ली – 2019 में आम चुनाव होने हैं उससे पहले लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि 2019 में क्या कोई ऐसा नेता है जो मोदी को टक्कर दे सके। क्योंकि अबतक तो ये बात साफ है कि 2019 में मोदी ही जनता कि पहली पसंद रहेंगे। इसी बात को जानने के लिए हिन्दी न्यूज चैनल ‘आजतक’ और इंडिया टुडे ने KARVY इंसाइट लिमिटेड के साथ मिलकर एक ओपिनियन पोल किया है। Opinion poll for 2019 Election.

19 राज्यों में किया गया अब तक का सबसे बड़ा सर्वे

यह सर्वे आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे देश के प्रमुख राज्यों में किया गया। सर्वे में जो सबसे चौकाने वाली बात ये थी कि 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ही वो अकेले नेता हैं जो मोदी को टक्कर दे सकते हैं। ऐसे नेताओं में राहुल के बाद नीतीश कुमार और सोनिया गांधी हैं।

कांग्रेस के बगैर कैसे होगा महागठबंधन

इस सर्वे में लोगों से ये बात भी पूछी गई कि क्या कांग्रेस के बिना महागठबंधन बनना संभव है? क्योंकि, मोदी को टक्कर देने के विकल्प के रुप में नेताओं को इस वक्त महागठबंधन ही ऐसा हथियार दिख रहा है जो मोदी को 2019 में रोक सके। इस सवाल के जवाब में 33 फीसदी लोगों ने कहा हां, जबकि 44 फीसदी लोग मानते हैं कि कांग्रेस के बिना महागठबंधन बनाना संभव नहीं है। हर 3 में से एक शख्स मानता है कि कांग्रेस के बिना भी महागठबंधन बनाया जा सकता है।

अभी हों चुनाव तो भाजपा को मिलेंगी 298 सीटें

इस सर्वे से ये बात भी साफ हो गई है कि देश में मोदी की लहर अभी भी बरकरार है। अगर अभी चुनाव हो तो पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए को 349 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि, यूपीए को महज 75 सीटें ही मिलेंगी। यूपीए से ज्यादा अन्य को 119 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे से ये बात भी साफ हो गई है कि भाजपा को 298 सीटें, कांग्रेस को 47 सीटों पर जीत मिल सकती है, यानि ये अंतर यहां भी बहुत ज्यादा है।

 

Back to top button