स्वास्थ्य

प्रेग्नेंट महिलाओं को अचार सूंघना भी है पसंद, इसके अलावा इन चीजों को खाने के लिए मचलता है दिल

एक महिला के जीवन में बहुत से ऐसे पल आते हैं जब वह बहुत ज्यादा खुश होती है। बचपन से ही वह जब गुड्डे-गुड्डियों के साथ खेलती रहती है तो अपने शादी के सपने देखना शुरू कर देती है। एक दिन उसकी शादी होती है और वह खुश होती है। दूसरी बार उसे ख़ुशी तब होती है जब उसे पता चलता है कि वह माँ बनने वाली है। यह पल हर लड़की के जीवन में बहुत सारी खुशियाँ लाता है। यह अहसास दुनिया का सबसे खुबसूरत अहसास होता है। जब महिला प्रेग्नेंट होती है तभी से वह अपने आने वाले बच्चे की तैयारियों में लग जाती है।

जो चीजें उन्हें पहले पसंद नहीं भी होती वह खाती हैं प्रेगनेंसी के दौरान:

वह तरह-तरह की योजनाएँ बनाती है। प्रेगनेंसी के समय एक महिला शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर कई तरह के बदलाओं से होकर गुजरती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कुछ ऐसी अजीबो-गरीब चीजें खाने का मन करता है, जिसे वह शायद ही पहले कभी खानें की इच्छा ज़ाहिर करती हैं। ऐसा प्रेगनेंसी की वजह से होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे प्रेगनेंसी के समय महिलाएँ खाना पसंद करती हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान ये चीजें पसंद करती हैं महिलाएँ:

*- चॉकलेट:

चॉकलेट आख़िरकार किसको पसंद नहीं होता है। खासतौर पर लड़कियों का चॉकलेट प्रेम जगजाहिर है। हर लड़की चॉकलेट के लिए दीवानी हुई रहती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय यह महिलाओं की सबसे पसंदीदा चीज बन जाती है। उनका हर समय यह खाने का मन करता है। ऐसा शरीर में हार्मोन बदलाव की वजह से होता है।

*- आइसक्रीम:

आइसक्रीम भी एक ऐसी चीज है जो महिलाओं को सामान्यतौर पर बहुत ज्यादा पसंद होती है, लेकिन प्रेगनेंसी के समय यह कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगती है। कई महिलाओं को तो आधी रात के समय आइसक्रीम खाने का मन करता है। हर महिला अपने स्वाद और मूड के हिसाब से आइसक्रीम खाना पसंद करती है।

*- कच्चा आम:

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को खट्टा खाने का बहुत मन करता है। ऐसे में आम बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएँ कच्चा आम या कैरी खाना बहुत पसंद करती हैं। इसके साथ ही अन्य खट्टी चीजें जैसे इमली, आँवला और संतरा खाने का भी बहुत मन करता है।

*- अचार:

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का सबसे पसंदीदा चीज होता है अचार जो बहुत ही आसानी से हर घर में मिल जाता है। इस दौरान महिलाओं को ज्यादा तैलीय और मसालेदार चीजों से दूर रहना चाहिए। इसलिए जो महिलाएँ अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग होती हैं, वह जब भी अचार खाने का मन करता है वह सूंघकर ही काम चला लेती हैं।

Back to top button