राशिफल

Rashifal 3 August: गणेशजी की कृपा से लाभ उठाएंगे 6 राशि वाले, अच्छी खबर मिलने के बन रहे हैं योग

हम आपको बुधवार 3 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मन में कोई न कोई दबाव लगातार बना रह सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार के क्षेत्र में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। विवाहित आज शाम को किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते है। अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ बेहतर करने का प्रयत्न सही साबित होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा और बच्चे बहुत अच्छा फील करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ते हुए नजर आएंगे। ऐसा करने से आपको थकान नहीं बल्कि मन में एक अलग सी संतुष्टि प्राप्‍त होगी। कुछ स्थितियां आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। कहीं से कमाया धन मिलने का योग है। वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा। बहुत समय से किसी अपने से चले आ रहे विवाद का आज अंत हो सकता है और परिवार में फिर से सहयोग बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज स्वास्थ्य में की गयी लापरवाही कष्टकारी साबित होगी। पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी। कार्य क्षमता में कुछ बड़ा सुधार होता देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रस्ताव आपको प्राप्त होने वाला है। बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। अपने दुश्मनों के साथ मामूली मुद्दों में न उलझे, बल्कि असली चुनौतियों के लिए अपनी ऊर्जा को बचाए रखें। यदि आप सतर्क नहीं रहेंगे तो आपके पढाई के स्तर में कमी आ सकती है। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। बेहतर मदद की प्राप्ति होने वाली है।

Ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी। टीम में कुछ लोग अवकाश पर जा सकते हैं, जिसके कारण कार्य को मैनेज करना पड़ेगा। अनबन भी होने के भी चांस हैं। आपका साथी कुछ ऐसे मुद्दे उभार सकता है जो आपके स्थानांतरण या माइग्रेशन का कारण बन सकता है। व्यापारियों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, छोटे व्यापारी कुछ परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे। सेहत में ध्यान-योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। पार्टनर, मित्र व जीवनसाथी को लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं। अगर किसी असहाय की मदद करेंगे तो सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ सकती है। मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में यदि किसी क्लाइंट को कोई बड़े सौदे के लिए हामी भर दी हैं तो उनको जल्द पूरा करें। नौकरी में चल रही समस्या दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप कार्यालय में कुछ अच्छी खबर प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही न बरतें। बिना सोचे समझे किसी भी बात पर भरोसा न करें। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। पारिवारिक सदभाव बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं। आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप बहस बढ़ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। कोई अप्रत्याशित बड़ा व्यय सामने आ सकता है। आपको बिजनेस में फायदा या नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा।

आपने Rashifal 3 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button