बॉलीवुड

राजकुमार राव ने ख़रीदा जाह्नवी कपूर का आलीशान घर, चुकाए इतने करोड़ रुपए

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे मशहूर अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में अपने लिए एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। रिपोर्ट की माने तो फ्लैट की कीमत 44 करोड़ हैं। कहा जा रहा है कि राजकुमार राव ने यह फ्लैट मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर से खरीदा है। जी हां.. जाह्नवी कपूर से खरीदा हुआ यह फ्लैट 3456 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। शादी के बाद अब राजकुमार और पत्रलेखा इसी नए घर में रहेंगे।

ज्यादा कीमत में जाह्नवी ने राजकुमार को बेचा घर
बता दें, जाह्नवी कपूर ने यह फ्लैट साल 2020 में खरीदी था जिसकी कीमत उन्होंने 39 करोड रुपए दी थी। उन्होंने इससे ज्यादा कीमत में राजकुमार राव और पत्रलेखा को ये घर बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार और जाह्नवी कपूर के बीच इस घर की डील 30 मार्च को फाइनल हुई थी और 21 जुलाई को इस घर की रजिस्ट्री कर दी गई। कहा जा रहा है कि राजकुमार राव ने इसके लिए 2.19 करोड की स्टैंप ड्यूटी भी अदा कर दी है।

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर फिल्म ‘रूही’ में एक साथ काम कर चुके हैं जिसमें दोनों के एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी। बता दें राजकुमार और पत्रलेखा ने 2021 नवंबर में शादी रचाई है। कपल की शादी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई थी। राजकुमार की शादी में फिल्मकार फराह खान अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

rajkumar

rajkumar

बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे कर रहे थे। एक साथ विज्ञापन में नजर आने के बाद राजकुमार पत्रलेखा को पसंद करने लगे। इसके बाद इस जोड़ी ने पहली बार फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में काम किया। फिर साल 2014 में यह जोड़ी फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में आई जिसमें इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

राजकुमार के पास है फिल्मों की भरमार
बात की जाए राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों के बारे में तो बहुत जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह ‘सेकंड इनिंग’, ‘गंस एंड गुलाब’, ‘श्रीकांत भोला की बायोपिक’, ‘स्वागत है’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार वह ‘हम दो हमारे दो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य किरदार में दिखाई दी थी। इसके अलावा परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी मुख्य किरदार में थे।

Back to top button