अध्यात्म

अगले 3 दिन जीवन का सबसे अच्छा समय बिताएंगी ये राशियां, सूर्यदेव से बुधदेव तक बरसेगी सबकी कृपा

ज्योतिष शास्त्र राशियों के आधार पर भविष्य बताता है। इसके अनुसार जब कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है तो इसका अच्छा और बुरा असर सभी राशियों पर पड़ता है। इस सप्ताह 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक कई ग्रहों का उलटफेर हो रहा है। ऐसे में कुछ खास राशियों का भाग्य पलट सकता है।

इस हफ्ते इन ग्रहों की बदल रही चाल

बीती 29 जुलाई, शुक्रवार को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में वक्री हुए हैं। वहीं 30 जुलाई, शनिवार को शुक्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा 1 अगस्त, सोमवार को बुधदेव सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। फिर 3 अगस्त, बुधवार को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में जाएंगे।

इन राशियों का पलटेगा भाग्य

धनु और मीन राशि: देवगुरु बृहस्पति 29 जुलाई को वक्री हो चुके हैं। बृहस्पति धनु व मीन राशि का स्वामी है। इसलिए इन दोनों राशियों को कई सारे लाभ मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। किसी शुभ काम से विदेश की यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। दुखों का अंत होगा।

तुला और वृषभ राशि: शुक्रदेव का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर होने से तुला व वृषभ राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। शुक्रदेव, तुला व वृषभ राशि के स्वामी है। इन दोनों राशियों का भाग्य पलट जाएगा। किस्मत हर मोड़ पर आपका साथ देगी। भाग्य के दम पर हर काम हो जायेगा। पुराने अटके काम भी पूर्ण होंगे। नए मकान खरीदने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ होगा। नए वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन और कन्या राशि: बुध ग्रह का गोचर मिथुन व कन्या राशि के जातकों की किस्मत चमकाएगा। कम मेहनत में भाग्य के भरोसे काम जल्दी पूरा हो जाएगा। भगवान आपकी सहायता करेंगे। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये समय उत्तम है। बिजनेस करने वालों को भी बड़ा लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ होगा।

mithun rashi

सिंह राशि: सूर्य की बदलती स्थिति सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमकाएगी। इसका असर आपकी लव लाइफ कर भी पड़ेगा। पति पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी सिद्ध हो सकती है। परिवार में जल्द कोई शुभ समाचार मिलेगा। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

Back to top button