बॉलीवुड

21 करोड़ की कान की बालियां तो 144 करोड़ का बंगला, देखें प्रियंका-निक की 7 सबसे महंगी चीजें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपने अभिनय का परचम लहराया है। प्रियंका की पहुंच अब हॉलीवुड फिल्मों तक भी हो गई है। उनके पति निक जोनस भी हॉलीवुड फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। निक उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे हैं लेकिन फिर भी दोनों में बहुत प्यार है।

प्रियंका की तरह निक ने भी अपने काम से बहुत पैसा कमाया है। दोनों अमेरिका में एक आलीशान लाइफ जीते हैं। इनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल देख आप भी दंग रह जाएंगे। आज हम आपको प्रियंका और निक की 6 सबसे महंगी चीजों (Expensive things of Priyanka Chopra and Nick Jonas) के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. सगाई की अंगूठी

प्रियंका और निक जोनस ने साल 2018 में बिग ग्रैंड वेडिंग रचाई थी। इस शादी के पहले दोनों की सगाई भी हुई थी। इस सगाई में निक ने प्रियंका को हीरे जड़ी एक खूबसूरत अंगूठी तोहफे में दी थी। इस अंगूठी की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। अब आप सोच सकते हैं कि इनकी बिग फैट वेडिंग का बजट कितने करोड़ में गया होगा।

2. अरब सागर के सामने शानदार महल

प्रियंका और निक अरब सागर के किनारे बसे गोवा में रोमा ऑफ इस्ट में एक शानदार महल के मालिक हैं। समुद्र किनारे बसा यह सुंदर महल प्रियंका ने 2013 में खरीदा था। उनके इस बंगले से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। इस महल की एक अंदाजा कीमत 15 से 20 करोड़ रुपए है।

3. लग्जरी कार

प्रियंका चोपड़ा को लग्जरी कारों का भी बड़ा शौक है। वह अक्सर यही कारों में सफर करना पसंद करती हैं। वैसे तो उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। लेकिन उनकी रोल्स रॉयेस घोस्ट कार सबसे महंगी कार है। इसकी एक अनुमानित कीमत 5.25 करोड़ रुपए है।

4. हीरे की बालियां

आपको जान हैरानी होगी कि प्रियंका 21.27 करोड़ रुपए की तो सिर्फ कान की बालियां पहनती हैं। दरअसल उनके पास Lorraine Schwartz की 50 कैरेट हीरे वाली ईयरिंग है। इसे उन्होंने 2016 के ऑस्कर अवार्ड में पहना था। यह उनके ऊपर बहुत ही सुंदर लग रही थी। लेकिन इसकी कीमत सुन फैंस हैरान रह गए थे।

5. अमेरिका का विशाल बंगला

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई है। यहां वे लॉस एंजेलिस बेवर्ली हिल्स में एक विशाल और आलीशान बंगले में रहती हैं। इस बंगले की कीमत करीब मिलियन डालर यानी लगभग 144 करोड़ रुपए है।

यह बंगला किसी सपनों के महल से कम नहीं है। इसमें सिर्फ तीन लोग प्रियंका, निक और उनकी हाल ही में जन्मी बेटी मालती रहती है। बंगला 20 हजार स्कवायर फीट में फैला है। इसमें 7 रूम, 11 बाथरूम, 1 बड़ा लिविंग रूम, 1 स्विमिंग पूल, Imax स्क्रीन वाला मूवी थिएटर, बास्केट बॉल कोर्ट और बच्चों के खेल कूद का रूम भी है।

6. वर्सोवा में घर

प्रियंका के पास वर्सोवा में एक खूबसूरत घर है। इस घर की कीमत करीब 111 करोड़ रुपए हैं। वैसे तो प्रियंका अमेरिका में रहती हैं। लेकिन भारत आने पर इस घर में आती रहती हैं।

7. 1996 Ford Thunderbird

निक जोनस के पास 1996 की खूबसूरत फोर्ड थंडरबर्ड नाम की कार है। यह एक लग्जरी कार है जिसकी कीमत करीब 40 लाख के आसपास है।

प्रियंका और निक की कुल संपत्ति

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के पास करीब 734 करोड़ की कुल संपत्ति है। वहीं निक जोनस 175 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

Back to top button