बॉलीवुड

कैंसर को धूल चटा चूकी है ये क्यूट बच्ची, आज है बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री, क्या आप ने पहचाना?

बचपन की यादें बड़ी सुनहरी और मीठी होती हैं। तब अधिकतर समय हमारे चेहरे पर मुस्कान रहती है। दुनिया की कोई टेंशन नहीं होती है। हम अपनी धुन में मस्त रहते हैं। फिर जब बड़े होते हैं तो बचपन की तस्वीरों को देख उन दिनों को याद करते हैं। बॉलीवुड में भी इन दिनों सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें साझा करने का ट्रेंड चल रहा है। आज हम भी आपको एक एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। अब आपको इस तस्वीर को देख उसे पहचानना है।

टॉप मॉडल रह चुकी है ये क्यूट बच्ची है

इस तस्वीर में आपको एक क्यूट सी बच्ची दिखाई दे रही है। इस बच्ची के चेहरे पर एक क्यूट सी स्माइल है। वहीं इसकी आंखें बेहद खूबसूरत है। ये आंखें कुछ शरारती चीज सोच रही है। अब आपको इस बच्ची को पहचानना है। हम आपको एक हिंट भी दे देते हैं। ये बच्ची एक जमाने में टॉप की मॉडल हुआ करती थी। वहीं बॉलीवुड में इसका करियर ठीक ठाक ही रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि यह बच्ची कुछ सालों पहले कैंसर की शिकार हो गई थी। लेकिन फिर उसने कैंसर को मात दे दिया। बच्ची वर्तमान में 50 साल की है।

यदि आप बच्ची को नहीं पहचान पाए तो बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री लिसा रे (Lisa Rani Ray) है। यह लिसा के बचपन की तस्वीर है। लिसा एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि उनकी मां एक पोलिश महिला थी। लिसा का बचपन टोरंटो के एटोबिकोक में बीता है। वे और उनके पिता फिल्में देखने के बड़े शौकीन थे। दोनों अधिकतर फेडरिको फेलिनी और सत्यजित राय की फिल्में देखते थे।

16 साल की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग

लिसा भारत में अपने अपनी एक फैमिली से मिलने आई थी। तब उनकी उम्र 16 साल थी। इस दौरान उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। इसके बाद वे भारत की टॉप मॉडल बन गई। 90 के दशक में लिसा ने Bombay Dyeing और Lakmé जैसे कई फेमस भारतीय ब्रांड के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद 1996 में उन्होंने तमिल फिल्म Nethaji से डेब्यू किया।

बॉलीवुड में लिसा का डेब्यू 2001 में ‘कसूर’ फिल्म से हुआ। इस फिल्म में वे आफताब शिवदासानी के साथ दिखाई दी थी। लिसा को दीपा मेहता की फिल्म वाटर में भी देखा गया। लिसा ने फिर कुछ और भी फिल्में की लेकिन उनका करियर कुछ खास चला नहीं।

ऐसे में लिसा 2012 में Jason Dehni संग शादी रचा सेटल हो गई। इस शादी से उन्हें दो जुड़वा बेटियां Soleil Ray Dehni और Sufi Ray Dehni हुई।

कैंसर को मात दे चुकी है लिसा

लिसा कैंसर जैसी बीमारी का शिकार भी हुई थी। लेकिन उन्होंने इस जानलेवा बीमारी को हरा दिया। इसके बाद उन्होंने अन्य महिलाओं को भी अपने कैंसर सर्वाइवर का अनुभव बता जागरूक किया। लिसा एक अभिनेत्री के साथ लेखिका भी बन गई हैं। उन्होंने बीते वर्ष क्लोज टू द बोन नाम की एक किताब लिखी थी। अब वे फिल्मों में न के बराबर दिखती हैं। वह आखिरी बार अमेज़न प्राइम वेब-सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज़ के दूसरे सीज़न में नजर आई थी।

Back to top button