विशेष

खत्म नहीं हो रही अजय देवगन की बेटी न्यासा की पार्टियां, अब क्लब में लड़कों संग इस हाल में दिखी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। न्यासा देवगन पार्टियों की बहुत बड़ी शौकीन है, ऐसे में आए दिन वह अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाती है और सोशल मीडिया पर लगातार इन से जुड़ी तस्वीरें भी वायरल होती रहती है।

nysa devgan

फिलहाल न्यासा देवगन अपने कुछ दोस्तों के साथ ग्रीस में छुट्टियां एंजॉय कर रही है। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही है और डांस भी कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग न्यासा देवगन के अंदाज को पसंद कर रहे हैं तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। आइए देखते हैं न्यासा देवगन का यह लेटेस्ट वीडियो में..

nysa devgan

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन ड्रिंक करते हुए जबरदस्त डांस करती है। इस दौरान वह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही है। उनका स्टाइलिश ड्रेस लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है। ड्रिंक पीते हुए न्यासा देवगन मस्ती भरे अंदाज में झूमती नजर आई। जहां कई लोगों ने उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया तो कई लोगों ने उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने का ज्ञान दे डाला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nysa Devgan (@nyasa_devgan)

nysa devgan

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब न्यासा देवगन की इस तरह की वीडियो सामने आई है। इससे पहले भी उनके कई तस्वीरें वायरल हो चुकी है जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ बेबाक तरीके से नजर आई। न्यासा अक्सर लेट नाइट अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती नजर आती है।

nysa devgan

पिछले दिनों भी न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह लंदन की सड़कों पर आधीरात को पार्टी करती हुई दिखाई दी थी। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें क्लब से भी वायरल हुई थी जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जबरदस्त डांस करती हुई नजर आई थी।

nysa devgan

nysa devgan

इसके अलावा न्यासा का एक शॉट वीडियो भी चर्चा में है जिसमें वह अपने हाथ में वाइन का ग्लास थामे हुए नजर आ रही है। इस दौरान न्यासा समुद्र का खूबसूरत नजारा एंजॉय करती नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nysa Devgan (@nyasa_devgan)

बता दे न्यासा देवगन अजय और काजल की बड़ी बेटी है। इसके अलावा उनका एक बेटा भी है जिसका नाम युग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो न्यासा देवगन इन दिनों स्विट्जरलैंड में ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।

nysa devgan

वही फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो अभी न्यासा अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है। पिछले दिनों जब अजय देवगन से न्यासा के डेब्यू के बारे में सवाल किया गया था। तो उन्होंने कहा था कि, “मेरी बेटी को भूल जाइए… मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं क्योंकि इस समय तक उसने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। पता नहीं। वह विदेश में है, अभी पढ़ रही है।”

Back to top button