बॉलीवुड

किसी को मिला बूढ़ा पति तो किसी को जवान कली, देखें 7 बॉलीवुड कपल जिनमें है उम्र का अधिक फासला

उम्र का बंधन तोड़ इन सितारों ने चुनी हसीना, किसी की बीवी है 30 साल छोटी तो किसी की 13 साल बड़ी

कहते हैं जब किसी से प्यार होता है तो बस हो जाता है। फिर हम उम्र का बंधन नहीं देखते हैं। अब बॉलीवुड के इन सितारों को ही देख लीजिए। इन्होंने अपनी उम्र से बहुत छोटा या बहुत बड़ा पार्टनर चुना। एक कपल के बीच तो 26 साल का फासला भी है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। सबा उम्र में ऋतिक से 12 साल छोटी है। वह 36 की हैं तो ऋतिक 48 के। खबरों की माने तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा कभी अरबाज खान की पत्नी हुआ करती थी। लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 48 साल की एक्ट्रेस का दिल खुद से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर पर आया। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। अब ये कपल मीडिया के सामने साथ आने से भी नहीं कतराता है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

48 साल के फरहान अख्तर ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी रचाई है। शिबानी 41 साल की हैं। मतलब दोनों में 7 साल का अंतर है। वैसे बता दें कि ये फरहान की दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम अधुना भण्डारी अख्तर है। दोनों की 2000 में शादी हुई थी। फिर 2017 में इनका तलाक हो गया।

सैफ अली खान और करीना कपूर

saif ali khan and kareena kapoor

सैफ अली खान की मैरिड लाइफ काफी दिलचस्प रही है। सबसे पहले उन्होंने 1991 में खुद से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी रचाई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे सारा और इब्राहीम हुए। फिर 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सैफ 2012 में 10 साल छोटी करीना कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी से भी उन्हें दो बच्चे तैमूर और जेह हुए।

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर

56 साल के मिलिंद सोमन ने उस समय दुनिया को चौंका दिया जब उन्होंने 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाई। यह शादी 2018 में हुई थी। मिलिंद की ये दूसरी शादी थी। इसके पहले Mylène Jampanoï (m. 2006–2009) उनकी बीवी थी। मिलिंद और अंकिता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

कबीर बेदी और परवीन दोसांज

कबीर बेदी इन सभी कलाकारों में सबसे आगे निकले। उन्होंने 30 साल छोटी महिला परवीन दोसांज से शादी रचाई थी। ये उनकी तिसरी शादी थी जो उन्होंने 2016 में अपने 70वें जन्मदिन पर की थी। कबीर की बेटी पूजा बेदी ही अपनी सौतेली मां से महज 4 साल बड़ी है। कबीर इसके पहले वह दो शादियाँ निकी बेदी और प्रोतिमा बेदी से कर चुके हैं।

दिलीप कुमार और सायरा बानो

dilip kumar Saira Banu dilip kumar

सायरा बानो ने 22 की उम्र में 44 साल के दिलीप कुमार संग 1966 में शादी रचाई थी। मतलब दोनों में 22 साल का उम्र का फासला था। हालांकि इसके बावजूद दोनों के बीच बड़ा प्रेम था। हालांकि बीते वर्ष दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा अब अकेली पड़ गई हैं।

Back to top button