बॉलीवुड

एकदम हैंडसम मुंडा है जीनत अमान का बेटा जहान खान, बॉलीवुड में नहीं मिल पाई पहचान, देखें Pics

जीनत अमान (Zeenat Aman) बीते जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस है। उन्होंने 19 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फिर उन्होंने 1970 में Femina Miss India pageant और the Miss Asia Pacific International pageant जीता। उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 1971 में ‘हरे राम हरे कृष्ण’ फिल्म से किया था। इसके बाद वे बॉलीवुड के कई बड़े हीरो जैसे अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेन्द्र इत्यादि के साथ नजर आई।

जीनत अमान ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में बहुत नाम कमाया। वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी लाइफ में दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने 1978 में संजय खान से की। लेकिन शादी के महज एक साल बाद यानि 1979 में दोनों का तलाक हो गया।फिर उनकी दूसरी शादी 1985 में मजहर खान से हुई। लेकिन फिर दोनों का 1998 में तलाक हो गया।

बेहद हैंडसम है जीनत अमान का बेटा

दूसरी शादी से जीनत को दो बेटे जहान खान और अजान खान हुए। आज हम आपको उनके छोटे बेटे जहान खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। जहान बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर और एक्टर काम करते हैं। उन्होंने कपिल शर्मा की फिल्म ‘डून्नो वाय: लव इज लव’ में बतौर संगीतकार काम किया था। वहीं वे 2000 में आई फिल्म गैंग में भी काम कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zahaan Khan (@zanuski)

जहान खान दिखने में काफी हैंडसम है। उनका लुक अच्छे-अच्छे स्टार किड्स को टक्कर देता है। वे इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहते हैं। यहां वे अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उन्हें स्विमिंग करने और नेचुरल जगहों पर घूमने फिरने का बहुत शौक है। उनका इंस्टाग्राम इसी तरह की तस्वीरों से भरा हुआ है।

बॉलीवुड में नहीं मिली खास पहचान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zahaan Khan (@zanuski)

जहान को बाकी स्टार किड्स की तरह बॉलीवुड में पहचान नहीं मिल पाई है। आम जनता उनके बारे में नहीं जानती है। जीनत अमान के बड़े बेटे अजान खान की बात करें तो वह भी एक एक्टर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने बैंकस्टर, दिल और गैंग जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें भी बॉलीवुड में वह पहचान नहीं मिल पाई जो बाकी सेलेब्स के बच्चों को मिलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zahaan Khan (@zanuski)

जहान खान अपनी मां जीनत अमान से बहुत प्रेम करते हैं। वे अपनी मां की तस्वीरें भी इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर जीनत अमान की एक फोटो साझा की थी। इसमें जीनत का सिर्फ बैक दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

वैसे आप लोगों को जीनत अमान के बेटे जहान खान कैसे लगे? अपने जवाब हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button