समाचार

लैडी डॉक्टर ने खुद को दिया एनेस्थीसिया का ओवरडोज, सुसाइड नोट में लिखा- अब खुद से लड़ नहीं सकती..

लाइफ में कई ऐसे मोमेंट आते हैं जब हम जिंदगी से हार जाते हैं। कई बार इंसान खुद से भी हार जाता है। उसकी जीने की इच्छा समाप्त हो जाती है। ऐसे में उसे सुसाइड के आलवा और कोई रास्ता नहीं दिखता है। शायद यही सब बाते मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की एक जूनियर डॉक्टर के मन में भी चल रही थी। इसलिए उसने खुद को ही एनेस्थीसिया का ओवर डोज देकर मार दिया। पुलिस को डॉक्टर के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें डॉक्टर ने मरने से पहले अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

खुदखुशी करने वाली इस डॉक्टर का नाम अपूर्वा गोल्हानी बताया जा रहा है। वह मूल रूप से सिवनी की रहने वाली थी। उसका इंदौर के ही MGM मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन चल रहा था। वह पीजी के थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। इंदौर में वह बीते दो सालों से जावरा कंपाउंड स्थित जेडी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। वह इंदौर के एमवाय अस्पताल में ड्यूटी भी करती थी।

शनिवार रात लगभग दस बजे जब अपूर्वा अस्पताल से ड्यूटी कर के लौटी तो हास्टल की वार्डन से बात की और फिर सीधा अपने कमरे में सोने चली गई। रविवाह सुबह उसकी साथी डॉक्टर ने उसे फोन किया। जब अपूर्वा ने फोन नहीं उठाया तो वह उससे मिलने हॉस्टल पहुंची। यहां कमरे में डॉक्टर बेसुध मिली। उसकी कलाई पर सलाइन चढ़ी हुई थी। उसे तुरंत एमवायएच अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

पुलिस को डॉक्टर के पास से अंग्रेजी में एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट को पढ़कर साफ था कि अपूर्वा किसी बात को लेकर बेहद दुखी थी। अभी पुलिस ने सुसाइड नोट की डिटेल साझा नहीं की है। लेकिन इतना जरूर पता चला है कि डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा ‘आइएम अनेबल टू फाइट माइसेल्फ।‘ यानि मैं खुद से लड़ाई कर थक चुकी हूं। इसके साथ ही डॉक्टर ने अपने घर वालों से माफी भी मांगी।

जेडी हॉस्टल की वार्डन नीकिता दलाल ने बताया कि अपूर्वा काफी मिलनसार लड़की थी। शनिवार रात को ही उसका एक कोरियर आया था। जब मैंने उसे इस बारे में बताया तो वह बोली मैं सुबह ले लूंगी। फिलहाल घटनास्थल पर गई फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम का कहना है कि डॉक्टर ने खुद को एनेस्थीसिया का ओवर डोज दिया था। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।

हालांकि पुलिस ने अपूर्वा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा है। ताकि सारे डाउट क्लियर हो जाए। बताया जा रहा है कि अपूर्वा की मां भी 15 दिन पहले ही बेटी से हॉस्टल में मिलकर गई थी।

Back to top button