राशिफल

Rashifal 26 July: शिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 9 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

आज सावन मास की शिवरात्रि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की सावन की शिवरात्रि काफी विशेष रहने वाली है। दरअसल इस बार सावन शिवरात्रि के दिन शिव-गौरी संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग में भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव और मां गौरी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। हम आपको मंगलवार 26 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 July 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। ऑफिस के सीक्रेट किसी सूरत में बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों की बात को पूरी तरह फॉलो करने की जरूरत है खुल कर अपने मनोभावों को व्यक्त करें। अपने कामकाज में बिजी होने से आप अपने बच्चों के साथ ज़्यादा समय नहीं गुजार सकेंगे जिस से वे नाराज हो सकते हैं। बड़े कारोबारियों को सोच समझकर निवेश करना चाहिए अन्यथा बड़े नुकसान में जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सजगता के साथ काम करना होगा। युवा वर्ग को अपने माता-पिता के बातों का अनुसरण करें। आज आप अपने मन की बात किसी को बताने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। कारोबारी व्यापार में जोखिम लेना चाहते हैं तो सही समय है, सोचा हुआ लाभ मिल सकता है। रोजगार की दिशा मे कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको जीवनसाथी से और परिवारजनों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है‌। यदि आज आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले क्योंकि उसे वापस दे पाना बहुत मुश्किल होगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। महिलायें अपने कर्तव्यों को लेकर चिंतित रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में होंगे और उसका अच्छा लाभ दिखेगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद संबंधी वाद विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी खर्चा ज्यादा होगे, लेकिन आपको अपने खर्चे पर लगान लगानी होगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपके जीवन की सभी प्रकार की विनाशकारी शक्तियां समाप्त हो जाएंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी मित्र के आगमन से आज आपका मन हर्षित रहेगा। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। काम या परिवार के भीतर संभावित द्वन्द आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। कोई चीज़ इधर-उधर गुम हो सकती है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों को व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय हैं। किसी भी बात में पीछे ना रहें। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपसे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है। अपनी भावनाएं किसी पर नहीं थोपें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। सेहत पहले से ठीक रहेगी। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको किसी भी काम में कोई परेशानी आए तो बड़ों का सहारा जरुर लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहने के आसार है। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही समझदारी से करने की जरूरत है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखें। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सहकर्मियों द्वारा उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। सत्ता और ऑफिस में बड़े पदों पर बैठे लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव होगा। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। अपने जीवनसाथी के साथ बेहद संयम से पेश आएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपका निजी जीवन थोड़ा मिलाजुला रहेगा, मन में भौतिक सुखों के प्रति लालसा भी कम हो सकती है। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। परिवार में एकजुटता रहने की उम्मीद है, साथ ही दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी।

आपने Rashifal 26 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>