Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशियों की कुंडली में बन रहा है राजयोग, होगा जबरदस्त लाभ

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धन संबंधित रुकावटें आने की संभावना है। घर परिवार में सहयोग व समांजस्य की स्थिति रहेगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप कॉन्फिडेंस और दिमाग से काम लेंगे तो बहुत कुछ कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने के आसार है। आर्थिक रूप से आप किसी की मदद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है‌। लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें‌।

करियर के विषय में : इस राशि के बेरोजगार जातकों को किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

कामकाजी मोर्चे पर स्थिति बेहतर रहेगी, कोशिशों में विजय मिलेगी। यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। सप्ताह के मध्य में एक-दो दिनों तक आर्थिक तंगी से भी गुजर सकते हैं। अपने पुराने काम पूरे करने का भरपूर समय मिलेगा। राजनीति से संबंध रखने वाले लोग अपने काम को सावधानी पूर्वक करें।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की स्थिति रहेगी।

हेल्थ के विषय में : गठिया के रोगियों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में सावधानी रखें। आपको छोटे भाई बहनों का प्यार मिलेगा और कोई छोटी मोटी यात्रा की जा सकती है। वित्तीय स्थिति सामान्य रह सकती है। छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : त्वचा से सम्बंधित रोग इस समय आपको परेशान कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है‌। आपको कई बड़ी चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। जिससे अधिक धन व्यय करने की जरूरत रहेगी। आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें‌। मेहनत अधिक रहेगी तभी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की सलाह दी जाती है। इस हफ्ते आपको काफी एक्टिव रहना होगा।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में नोकझोक की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय करने वालों के लिए नए निवेश के आसार है।

हेल्थ के विषय में : कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इस सप्ताह और अधिक बढ़ जाएगा। आप अपने व्यवसाय को और समृद्ध करने में लगे रहेंगे। अवसरों के उपयोग में पूरा ध्यान देते रहेंगे। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं‌। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे आर्थिक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। ऐसी कोई बात किसी से शेयर न करें जो आपको असहज कर दे। नया काम शुरू होने के योग हैं। कोई परिचित व्यक्ति आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी बात को लेकर अपनों के साथ विवाद हो सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उपज सकती हैं।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसको लेकर आपको सजग रहने की सलाह है।

हेल्थ के विषय में : ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपके मनपसंद कामों के लिए आपको बहुत ही समय मिलेगा। ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होना पड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों को फल दान करें। अपनी जुबान पर भी आज नियंत्रण रखें। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिल सकती है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग को अपने करियर संबंधी को लेकर किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह किसी भी छोटे रोग की अनदेखी न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शासकीय अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है। यदि आपने लंबे समय से किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है‌। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा‌।

करियर के विषय में : सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा।

हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। तथा नियमित जांच अवश्य करवाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप अपने आय के साधनों को और सुधारने में निजी तौर पर व्यस्त रहेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। जहां तक संभव हो, अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। आपका सकारात्मक व्यवहार परिस्थितियों को भी सकारात्मक बना सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में थोड़ी असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : करियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत न होने से तनाव रहेगा। मनोबल बना कर रखना अति आवश्यक है।

हेल्थ के विषय में : नींद की कमी रहेगी, जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। नौकरी में अपनी वाणी के मधुरता के कारण आप किसी बड़ी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेगे, जिसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू जीवन में प्रेम का अनुभव करेंगे, जिससे आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनाए। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए समय ज्यादा सही नहीं है, आपके रिश्तों में तालमेल की कमी रह सकती है।

करियर के विषय में : व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ काफी अधिक बनी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : ज्यादा मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जो लोग प्रशासन से परेशाान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप भौतिक सुविधा के लिए कोई नया और महंगा उपकरण भी खरीद सकते हैं।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध टूटने का डर बना रह सकता है।

करियर के विषय में : व्यवसाय के लिए यह समय ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले सावधानी बरतें ।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे और दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में विचारों या वाणी के प्रभाव के कारण सुख और सहयोग बना रहेगा।

करियर के विषय में : मीन राशि के जातकों को करियर में आशा से बड़ी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थकावट रहेगी। आराम करें नहीं तो परेशानी भी हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/