राशिफल

Rashifal 25 July: आज के दिन 5 राशियों को मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद, सभी चिंताएं दूर होंगी

हम आपको सोमवार 25 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 July 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। किसी के सामने कुछ भी बोलने से पहले, कई बार सोचें। आपकी बात उनको ठेस पहुंचा सकती है। आने वाले समय में आर्थिक समृद्ध हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है, घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको परेशान कर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज खेलप्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आज अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिल सकता है। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कॉमर्स स्ट्रीम से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपका व्यवहार आपको खुशी देगा और करियर में भी आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कुछ नया और सकारात्मक सोचना चाहिए। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आज आप असफल रहेंगे जिसके कारण घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आज आप सब की मदद करेंगे तो भविष्य में आपको जरूरत पड़ने पर मदद मिल जाएगी। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे तो इसके लिए यह समय अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दोस्तों से किसी खास विषय पर बातचीत होगी उनसे कुछ सीखने को मिलेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे। कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको पुराने कर्ज को वापस करने में कई समस्याएं आ सकती हैं। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धार्मिक गतिविधियों पर खर्च संभव है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। आज दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। दुष्टजनों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको पैसे पर नजर रखनी होगी और अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभालना पड़ेगा। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आपको काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे। दैनिक व्यापार को आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। आप किसी सरकारी नौकरी में है, तो आज आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। धन से जुड़ी कुछ बड़ी परेशानियों का खात्मा होता देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप यदि किसी से कर्जा लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, क्योकि उसे चुका पाना बहुत मुश्किल होगा। आपका आत्मविश्वास इस समय आपको भरोसा दिलाएगा की आप लोगों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसे सुनकर आप का मन दुखी होगा। आपके जीवन के सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयासों में कमी न लाएं। सजग रहें, हो सकता है कोई व्यक्ति सलाहकार बनकर आपको नुकसान पहुंचा दें। ऑफिस की ओर से टूर पर जाना पड़ सकता है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। परिवार के किसी नौजवान की मनमानी पर रोक लगा सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कामकाज में देरी होने से आपका मूड खराब हो सकता है। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। कारोबारियों के लिए दिन परेशानी भरा हो सकता है। ऐसे में धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें। जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

आपने Rashifal 25 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button