दिलचस्प

कीचड़ में मस्ती कर रहे हाथियों ने सिखाई जीवन की सबसे बड़ी सीख, जो समझ गया उसकी लाइफ सेट है -Video

देखा जाए तो लाइफ बड़ी सिंपल है। लेकिन हम इंसान इसे बहुत मुश्किल बना देते हैं। हमे लाइफ का हर मोमेंट इन्जॉय करना चाहिए। जो शख्स छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेते है वह दुनिया का सबसे सूखी बंदा होता है। अब जानवरों को ही ले लीजिए। इन्हें लाइफ में किसी बात का टेंशन नहीं होता है। बस दो टाइम के खाने की जुगाड़ करनी होती है। फिर वे अपनी लाइफ अच्छे से जीते हैं। खासकर जानवरों के बच्चों का मूड हमेशा मस्ती वाला ही रहता है।

कीचड़ भरे रास्ते पर भी हाथियों ने की मस्ती

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हाथियों के इस परिवार को ही देख लीजिए। ये हाथी का परिवार एक नवनिर्मित वाटरहोल से गुजरता है। इसमें ढेर सारा कीचड़ भी होता है। अब हम इंसान तो इस रास्ते पर चलते हुए सड़ा मुंह बनाएंगे। इस पल को बिल्कुल इन्जॉय नहीं करेंगे। बल्कि इसे एक बेकार दिन मानकर टेंशन लेंगे। लेकिन इन हाथियों ने ऐसा नहीं किया। ये कीचड़ में मस्ती करते हुए गए। उन्होंने अपने इस मुश्किल रास्ते में भी खुशियां तलाश इसे आसान बना दिया। खासकर हाथी के बच्चे ने सबसे अधिक इन्जॉय किया।

हाथियों का यह वीडियो उत्तराखंड (Uttarakhand) के राजाजी टाइगर रिजर्व (Rajaji Tiger Reserve) का बताया जा रहा है। इस वीडियो को IFS अधिकारी साकेत बडोला (IFS officer Saket Badola) ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए IFS ने कैप्शन में ऐसी बात लिखी जिसने जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई बता दी।

लाइफ सिंपल है, उसे मुश्किल मत बनाओ

IFS अधिकारी साकेत बडोला ने लिखा “हाथियों का एक परिवार राजाजी टाइगर रिजर्व में एक वाटरहोल में मस्ती कर रहा है। जीवन बहुत आसान है। बस हम ही उसे पेचीदा बना देते हैं।” IFS द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को भी बड़ा पसंद आया। उन्होंने वीडियो देख कई अच्छे कमेंट्स किए।

एक यूजर ने लिखा “लाइफ में खुश रहना हमे इन हाथियों से सीखना चाहिए।” दूसरे ने लिखा “बिल्कुल सही कहा। लाइफ बड़ी सिंपल है। हम ही उसे मुश्किल बना देते हैं।” फिर एक कमेंट आता है “जीवन के हर पल को खुलकर इन्जॉय करना चाहिए। इसी का नाम लाइफ है।”

यहां देखें वीडियो

यहां देखें हाथी के बच्चे की और मस्तियां

यदि आपको ये वीडियो पसंद आया तो हम आपको हाथी के बच्चे की मस्ती के कुछ और पल दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देख आप भी बचपन कि दुनिया में खो जाएंगे। वैसे आप भी अपनी लाइफ के हर पलों को ऐसे इन्जॉय कर सकते हैं।

वैसे आपको हाथियों का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button