अध्यात्म

इन 4 राशियों के लिए बुरा समय लेकर आया अंगारक योग, बड़े मुश्किल होंगे अगले 20 दिन, हो जाएं सावधान

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का जिक्र देखने को मिलता है। इसमें मंगल ग्रह को सबसे खास अहमियत दी जाती है। इसे सभी ग्रहों का सेनापति भी बोला जाता है। यह मंगल आपके जीवन में ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य जैसी चीजें लाता है। हालांकि कभी-कभी ग्रहों की स्थिति ऐसी भी हो जाती है जिसके चलते लाभ की जगह नुकसान होता है।

मंगल ने बीते 27 जून को मेष राशि में गोचर किया था। वह यहां 10 अगस्त तक विराजित रहने वाला है। लेकिन मेष राशि में राहु भी चहलकदमी कर रहा है। ऐसे में मंगल के साथ उसकी युति बन रही है जिससे अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। अब ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को काफी अशुभ माना जाता है। ऐसे में अगले 20 दिन इन 4 राशियों के लिए बड़े अशुभ सिद्ध होंगे।

वृषभ राशि

मंगल ग्रह और राहु की युति के चलते वृषभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप अगले 20 दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। जहां तक हो सके बाहर का खान पान न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी ऐसा काम न करें जिसे अपकी तबीयत गड़बड़ हो सकती है। इसके अलावा पैसा निवेश करने से भी बचे। वहीं आपके शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए उनसे भी सतर्क रहें।

कन्या राशि

अंगारक योग कन्या राशि के जातकों के लिए भी अशुभ साबित होगा। इन्हें भी अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं अपने खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अपनी वाणी से कोई भी ऐसी बात न बोलें जिसके चलते आपके रिश्ते खराब हो जाए। इसके अलावा कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो 10 अगस्त तक रुक जाए। यात्रा करने से बचे। किसी से लड़ाई झगड़ा मोल न लें।

तुला राशि

मंगल का गोचर तुला राशि के लोगों के जीवन में भी नेगेटिव प्रभाव लाएगा। परिवार में लड़ाई झगड़े होंगे। अपनों से रिश्ता खराब होगा। विवाह कि बात चल रही है तो रिश्ता टूट सकता है। व्यर्थ धन खर्च होगा। आय के साधन कम हो जाएंगे। बीमारियाँ आपको घेर लेगी। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। आपके सोचे काम समय पर पूर्ण नहीं होंगे। इसमें कई बाधाएं आएगी।

वृश्चिक राशि

मंगल गोचर और अंगारक योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुरी किस्मत लेकर आएगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आप जो भी काम करना चाहेंगे वह बुरी किस्मत की वजह से रद्द हो जाएगा। कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों या बॉस से झगड़ा हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। पैसों की तंगी देख सकते हैं। परिवार में अशान्ति का माहौल रहेगा।

Back to top button