बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की अनदेखी झलक, दोस्तों संग चिल करती दिखीं देसी गर्ल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान प्रियंका के बर्थडे की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ दिखाई दी थी। इसके अलावा निक जोनास ने भी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी जिसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए थे। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। वही फैंस भी प्रियंका की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं प्रियंका के बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें….

priyanka chopra

बर्थडे पर दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की बिकनी पहने हुए नजर आ रही है। ट्रांसपेरेंट बिकनी पहने हुए प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड अंदाज में दिखी। इन तस्वीरों में उनके साथ पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों की हाथों में हाथ लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

वही बात की जाए निक जोनस के बारे में तो उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स पहना हुआ है और साथ ही केप लगाया हुआ है। इससे पहले निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थी जिसमें दोनों एक दूसरे को किस-करते हुए नजर आए थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा था कि, “हैप्पी बर्थडे मेरा प्यार, मुझे प्राउड है कि मैं जिंदगी की इस क्रेजी राइड पर तुम्हारे साथ हूं, आई लव यू प्रियंका।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें जिसमें वह व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही है और इन तस्वीरों में वह अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ जमकर चिल करती दिखाई दी।

priyanka chopra

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा, पति निक जोनस और उनके कुछ स्पेशल दोस्त दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका हर तस्वीर में मस्ती करते हुए दिखाई दे।

priyanka chopra

इसके अलावा एक तस्वीर में प्रियंका अपनी 6 महीने की बेटी मालती मैरी के साथ दिखाई दे रही है। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे पर हार्ट इमोजी लगा दिया।

priyanka chopra

priyanka chopra

इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, “एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यारे लोगों के साथ समय बिताने को लेकर आभारी हूं। मेरे प्यारे निक जोनस से कमाल का सेलिब्रेशन आयोजित किया। सबसे यादगार जन्मदिन के लिए तुम्हें शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। तुम्हें वाकई पता है कि प्यार कैसे करते हैं, मैं बहुत भाग्यशाली लड़की हूं।”

priyanka chopra

priyanka chopra

priyanka chopra

priyanka chopra

ये हैं प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में
बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में नजर आने वाली है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ भी है।

priyanka chopra

Back to top button