अध्यात्म

30 साल बाद शनि बना रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र की माने तो जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। इन दिनों कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इससे  शश और मालव्य महापुरु राजयोग बन रहे हैं। फिलहाल सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है। बुध भी पहले से यहीं बैठ हुआ है। ऐसे में बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं ये स्थिति भद्र योग भी बना रही है।

उधर शुक्र के वृषभ राशि में विराजित होने से मालव्य योग बन रहा है। इसके अलावा मिथुन राशि का गोचर त्रिग्रही योग व लक्ष्मी-नारायण योग बना रहा है। इसके अलावा शनि भी पूरे 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि मकर में गोचर कर चुका है। चुकी यहां मंगल पहले से बैठा है इसलिए मेष राशि में रुचक योग बन रहा है।

फिर बृहस्पति भी मीन राशि में विराजित होकर हंस योग का निर्माण कर रहा है। इधर शनि से शश योग बन रहा है। इतने अधिक योग और ग्रहों का राशि परिवर्तन चार राशि के जातकों की लाइफ में कई अच्छे बदलाव लाएंगे। इसकी वजह इन राशियों में गोटर कुंडली में दोहरा महापुरुष राज योग बनना है।

सिंह राशि

शश और मालव्य जैसे राज योग बनने के चलते सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इनका भाग्य साथ देगा। सभी अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी में तरक्की होगी। बिजनेस में लाभ होगा। आप कहीं पैसा निवेश करेंगे तो भी लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ राशि

शनि का गोचर वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में दो राजयोग का निर्माण कर रहा है। इससे आपको हर तरह के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। विदेश में नौकरी के लिए ट्राय कर सकते हैं। सफलता मिलेगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। किस्मत के दम पर धन लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। माता पिता के आशीर्वाद से जीवन में कुछ बड़ा हासिल करेंगे।

कुंभ राशि

ग्रहों के बदलाव का असर कुम्भ राशि को भी देखने को मिलेगा। आपके विवाह का योग बन सकता है। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक काम हो सकते हैं। अपनों से प्रेम बढ़ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि

ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों की लाइफ पर सकारात्मक असर डालेगा। नई नौकरी मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

Back to top button